फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्हैया ने किया दीपिका पादुकोण का समर्थन, बोले- मोदीजी का प्रचार करतीं हैं तो देशभक्त, JNU आईं...

Sat, 11 Jan 2020 03:18 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Kanhaiya Kumar and Deepika Padukone - फोटो : Social Media
दीपिका पादुकोण बीते मंगलवार को दिल्ली स्थित जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (जेएनयू) कैंपस में पहुंचीं थीं। यहां उन्होंने घायल छात्रों से मुलाकात की। दीपिका का इस तरह जेनएयू में जाना कई संगठनों को रास नहीं आया इसलिए उनकी जमकर आलोचना हो रही है। यहां तक कि उनकी फिल्म छपाक के प्रदर्शन पर भी कई जगह रोक लगा दी गई है। इस बीच सीपीआई के नेता और जेएनयू के पूर्व छात्रसंघ अक्ष्यक्ष कन्हैया कुमार दीपिका का समर्थन करते हुए कहा कि जब वह पीएम मोदी के लिए प्रचार करती हैं तो देशभक्त होती हैं लेकिन JNU आती हैं तो देशद्रोही हो जाती हैं।
विज्ञापन

2 of 4
जेएनयू में कन्हैया - फोटो : अमर उजाला
टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, मानव संसाधन विकास मंत्रालय के परिसर के बाहर भीड़ को संबोधित करते हुए कन्हैया कुमार ने जमकर केंद्र सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा, 'हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की एक अभिनेत्री यूनिवर्सिटी आईं थीं, उन्होंने नारे नहीं लगाए, मोदीजी का नाम नहीं लिया, मोटा भाई का नाम भी नहीं लिया। वो सिर्फ आईं और घायल छात्रों से मिलकर चली गईं। इसके बाद कुछ लोगों ने कहना शुरू किया कि हम इनकी फिल्म नहीं देखेंगे। जब दीपिका मोदीजी के अभियान में थीं तब देशभक्त थीं और जेएनयू आईं तो देशद्रोही हो गईं।'
विज्ञापन

3 of 4
जेएनयू पहुंची दीपिका - फोटो : अमर उजाला
इससे पहले जेएनयू में हिंसा के बाद दीपिका पादुकोण ने टीवी न्यूज चैनल आज तक से बात की थी। इस दौरान उनसे देशभर और विश्वविद्यालयों में चल रहे सरकार विरोधी प्रदर्शन और मौहल पर सवाल किए। इन सवालों के जवाब में दीपिका ने कहा था, 'मुझे लगता है कि इस बारे में मुझे जो कहना था वो मैंने दो साल पहले ही कह दिया था जब पद्मावत रिलीज हो रही थी। अब जो मैं देख रही हूं मुझे बहुत दर्द होता है और दर्द इसलिए क्योंकि ये कभी सामन्य नहीं होगा। कोई भी कुछ भी कह सकता है और वो इससे भाग सकते हैं। मुझे डर और दुख होता है जो हमारे देश की एक बुनियाद है उसमें ये सब जरूर नहीं।'
विज्ञापन

4 of 4
जेएनयू में दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि जब दीपिका जेएनयू पहुंची थीं उस दौरान कन्हैया कुमार भी वहां मौजूद थे। जेएनयू छात्रों ने दीपिका पादुकोण के सामने आजादी के नारे लगाए। कन्हैया कुमार ने भी खूब नारेबाजी की। दीपिका पादुकोण कुछ देर जेएनयू में रुकने के बाद वहां से चली गईं। हालांकि उन्होंने छात्रों को भी संबोधित नहीं किया।

तानाजी की रिलीज के बाद जेएनयू हिंसा पर बोले अजय देवगन, कहा- लापरवाही नहीं करनी चाहिए
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें