फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएमसी पर कंगना रनौत का तंज, कहा- 'आज बुलडोजर लेकर नहीं आए लेकिन...'

Tue, 08 Sep 2020 02:05 PM IST
shrilata biswas बीबीसी हिंदी
विज्ञापन
1 of 7
कंगना रनौत - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अभिनेत्री कंगना रनौत के मुंबई के पाली हिल स्थित दफ्तर पर बीएमसी की एक टीम सोमवार को पहुंची थी जिसके बाद कंगना ने दावा किया था कि उनकी प्रॉपर्टी तोड़ी जा सकती है। मंगलवार को इस मामले में नया मोड़ तब आया जब कंगना ने बताया कि 'बीएमसी वाले आज नहीं आए, नोटिस लगाकर चले गए कि अपने ऑफिस का लीकेज ठीक करवाइए।'
विज्ञापन

2 of 7
कंगना रनौत के ऑफिस की अंदर की तस्वीरें - फोटो : instagram/team_kanganaranaut
कंगना ने मंगलवार को फिर ट्वीट किया, 'सोशल मीडिया पर मेरे दोस्तों ने बीएमसी की जो आलोचना की थी, उसकी वजह से वे आज बुलडोजर लेकर नहीं आए। इसके बजाय उन्होंने एक नोटिस चिपका दिया कि मेरे दफ्तर में चल रही लीकेज की समस्या को बंद किया जाए। दोस्तों, भले ही मैंने बहुत कुछ दांव पर लगा दिया हो लेकिन मैं आप सबका बहुत प्यार और समर्थन पाती हूं।'
विज्ञापन

3 of 7
कंगना रनौत - फोटो : instagram/team_kanganaranaut
इससे पहले जब बीएमसी की टीम कंगना के दफ्तर पहुंची थी, तब उन्होंने कहा था, 'ये मुंबई में मणिकर्णिका फिल्म्स का ऑफिस है, जिसे मैंने पंद्रह साल मेहनत कर के कमाया है, मेरा जिदगी में एक ही सपना था मैं जब भी फिल्म निर्माता बनूं मेरा अपना खुद का ऑफिस हो, मगर लगता है ये सपना टूटने का वक्त आ गया है।'

'आज वहां अचानक बीएमसी के कुछ लोग आए हैं। उन्होंने जबरदस्ती मेरे आफिस का सभी चार्ज ले लिया और सबकुछ मापने लगे, उन्होंने पड़ोसियों को भी परेशान किया और कहा- 'वो जो मैडम है उसकी करतूत का परिणाम सबको भरना होगा', मुझे जानकारी मिली है कि वह लोग कल मेरी संपत्ति को ढहा देंगे।'

4 of 7
कंगना रनौत के ऑफिस की अंदर की तस्वीरें - फोटो : instagram/team_kanganaranaut
बीएमसी के एक वरिष्ठ अधिकारी से बात की जिन्होंने नाम न छापने की शर्त पर बताया, 'बीएमसी की टीम कंगना के दफ्तर पहुंची थी लेकिन ये दौरा क्यों किया गया इसे लेकर की जानकारी नहीं है। वार्ड ऑफिसर ही बता सकेंगे कि आखिर बीएमसी की टीम क्यों गई थी।'

इसके अलावा हमने बीएमसी के एक अन्य वरिष्ठ अधिकारी से भी बात की। उन्होंने ने भी नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया, 'वीडियो में तो बीएमसी के लोग नजर आ रहे हैं लेकिन वो क्यों गए थे इसकी आधिकारिक सूचना हमारे पास नहीं है।'
विज्ञापन

5 of 7
कंगना रनौत-संजय राउत (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
हाल ही में कंगना रनौत ने कहा था कि वे मुंबई में वो खुद को सुरक्षित महसूस नहीं करती हैं। कंगना ने मुंबई की तुलना पाकिस्तान प्रशासित कश्मीर से की थी जिसके बाद महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख से लेकर शिवसेना के नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत ने कंगना पर निशाना साधा था।
विज्ञापन

6 of 7
संजय राउत, कंगना रनौत - फोटो : twitter@rautsanjay61, instagram/kanganaranaut
बीएमसी के इस दौरे को शिवसेना सांसद संजय राउत और कंगना के बीच चल रही कड़वाहट भरी बयानबाजी से जोड़ कर देखा जा रहा है। दरअसल पिछले कुछ समय से कंगना अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत को लेकर लगातार मुंबई पुलिस के काम पर सवाल उठा रही हैं।

उन्होंने बीते हफ्ते एक ट्वीट में लिखा था कि वो मुंबई में खुद को असुरक्षित महसूस करती हैं और साथ ही यह भी लिखा था कि वो मुंबई पुलिस पर भरोसा नहीं करती हैं। उन्होंने मुंबई की तुलना पाकिस्तान प्रशासित कश्मीर से की थी। जिसके बाद संजय राउत ने कंगना पर आरोप लगाया था कि वो महाराष्ट्र का अपमान कर रही हैं। इसके बाद से इन दोनों के बीच ट्विटर पर तू तू मैं मैं चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
कंगना रनौत - फोटो : Instagram: kanganaranaut
सोमवार को ही केंद्र सरकार की ओर से कंगना रनौत को वाई प्लस सिक्योरिटी देने का फैसला लिया गया है। इस पर महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने इस फ़ैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है, 'मुंबई या महाराष्ट्र जो भी भी उसका अपमान करता है, ऐसे व्यक्ति को केंद्र शासन 'Y' प्लस की सुविधा देता है ये बहुत ही आश्चर्यकारक और दुखकारक है। महाराष्ट्र कोई राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी, शिवसेना और कांग्रेस का ही नहीं है। भाजपा का भी है पूरी जनता का है।'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें