इन दिनों कंगना रनोट अपनी अपकमिंग फिल्म 'रंगून' को लेकर लाइम लाइट में हैं। इस फिल्म में वो सैफ अली खान और शाहिद कपूर के साथ नजर आएंगी। कंगना ने फिल्म में काफी बोल्ड सीन्स दिए हैं। हाल ही में कंगना ने एक न्यूज वेबसाइट से बात करने के दौरान अपनी निजी जिंदगी के बारे में कई खुलासे किए।
विज्ञापन
कंगना की बहन पर हुआ था तोजाब से हमला, सुनाई दर्द भरी कहानी
2 of 5
कंगना रनाैत
कंगना ने यहां लड़कियों को परेशान करने वाले मनचलों के बारे में कहा, 'अगर कोई किसी लड़की को परेशान कर रहा है तो उसे चुप नहीं रहना चाहिए। चुप रहने से मामला खत्म नहीं होता बल्कि और बढ़ जाता है। लड़कियों को चुप रहना सिखाया जाता है लेकिन बाद में लड़कियों को ही इसका खामियाजा भुगतना पड़ता है।'
विज्ञापन
कंगना की बहन पर हुआ था तोजाब से हमला, सुनाई दर्द भरी कहानी
3 of 5
कंगना रनाैत
कंगना आगे कहती हैं, 'चुप रहने का सबसे बड़ा खामियाजा हमारे परिवार को भुगतना पड़ा। अगर उस समय मेरी बहन चुप ना रहती तो उस पर एसिड अटैक नहीं हो पाता। वो लड़ा अक्सर मेरी बहन रंगोली को कुछ ना कुछ बोलता रहता था। रंगोली उसे इग्नोर करती थी। इसी के चलते उस लड़के ने रंगोली पर एसिड फेंक दिया।'
कंगना की बहन पर हुआ था तोजाब से हमला, सुनाई दर्द भरी कहानी
4 of 5
कंगना रनाैत
कंगना ने कहा, 'अगर उस समय रंगोली आवाज उठाती तो हालात कुछ और होते। क्योंकि वो गली का एक छोटा सा गुंडा था और दोनों स्कूल में पढ़ते थे। आज उसे भी इस बात का अफसोस होगा कि उसने ऐसा क्यों किया। अगर उस समय दोनों को संभाल लिया जाता तो दोनों की जिंदगी अलग होती और वो दुर्घटना टल जाती।'
कंगना की बहन पर हुआ था तोजाब से हमला, सुनाई दर्द भरी कहानी
5 of 5
कंगना रनाैत
कंगना ने बॉलीवुड में झूठ बोलने वालों पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, 'कुछ लोगों को इंडस्ट्री में खुद से झूठ बोलना पसंद है। और वो ये चाहते हैं कि उनके आस-पास के लोग भी झूठ बोलें। लेकिन ना मैं खुद से झूठ बोलती हूं और ना बाकियों से। अगर कुछ लोगों को मैं पसंद नहीं हूं तो वो भी मुझे पसंद नहीं हैं।'