फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंगना ने अपने भाई और बहन को गिफ्ट किया 4 करोड़ का लग्जरी फ्लैट, कहा- 'खुशियां बांटने से बढ़ती हैं'

Tue, 02 Feb 2021 07:22 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
भाई-बहनों संग कंगान रनौत - फोटो : social media

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रणौत अपने बेबाक बोल की वजह से अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। लेकिन इस बार कंगना एक खूबसूरत वजह से चर्चा का विषय बनी हुई हैं। यह वजह उनकी बहन रंगोली चंदेल, भाई अक्षत और उनके कजिंस से जुड़ी हुई है। कंगना एक अच्छी अभिनेत्री होने के साथ-साथ एक बहुत अच्छी बहन भी हैं। इस बात को साबित करने के लिए किसी गवाह की जरूरत नहीं है, कंगना ने हमेशा ही अपने भाई-बहन का समर्थन किया है। 

विज्ञापन

2 of 5
कंगना रनौत - फोटो : Twitter - @KanganaTeam

दरअसल, कंगना रणौत ने अपने भाई-बहनों को लगभग चार करोड़ के घर खरीदकर गिफ्ट किए हैं। जिनमें रंगोली चंदेल, भाई अक्षत और दो कजिंस के नाम शामिल है। कंगना ने यह घर चंडीगढ़ में खरीदे हैं। चारों घरों की कीमत 4 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

विज्ञापन

3 of 5
रंगोली, कंगना रनौत, संदीप सिंह - फोटो : twitter@pankhuripathak
एक्ट्रेस के करीबी सूत्रों का कहना है कि कंगना ने हमेशा अपने भाई-बहनों को सपोर्ट किया है। इस बार उन्होंने चंडीगढ़ के काफी पॉश इलाके में भाई-बहनों को घर गिफ्ट किए हैं। ये घर एयरपोर्ट के काफी नजदीक हैं। घर के आसपास अच्छे मॉल्स और रेस्त्रां भी मौजूद हैं। कंगना ने इससे संबंधित अपने आधिकारिक अकाउंट से भी एक ट्वीट किया है। सोशल मीडिया पर कंगना का यह ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है। उन्होंने लिखा कि - 'मैं लोगों को उनके परिवार के साथ धन-संपत्ति बांटने के लिए प्रोत्साहित करना चाहती हूं। मैं बहुत खुश हूं कि अपने परिवार वालों के लिए यह कर पाई।'

4 of 5
kangna ranaut - फोटो : getty images
सूत्रों का यह भी कहना है कि हिमाचल के लोगों का सपना ज्यादातर खुद का घर बनाने का होता है। कंगना ने अपने भाई-बहनों का यह सपना पूरा कर दिखाया है। कंगना रणौत के इस कदम से उनकी तुलना हॉलीवुड एक्टर जॉर्ज क्लूनी से की जा रही है। जॉर्ज क्लूनी ने भी इसी तरह अपने 14 दोस्तों को एक मिलियन (10 लाख) रुपये का चेक दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कंगना रनौत - फोटो : Twitter @KanganaTeam
वर्कफ्रंट की बात करें तो इस समय कंगना अपनी आने वाली फिल्मों की शूटिंग में काफी व्यस्त हैं। कंगना इस साल कई फिल्मों में नजर आएंगी। जिनमें थलाइवी, तेजस, इमली, धाकड़ आदि शामिल हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें