फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन 5 विवादों में फंसी है कंगना की 'मणिकर्णिका', सोनू सूद से लेकर फिल्म के निर्देशक तक आए चर्चा में

Mon, 03 Sep 2018 12:07 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
kangana ranaut
कंगना रनौत की फिल्म 'मणिकर्णिका' काफी समय से विवाद में है। ऐसा नहीं है कि फिल्म पर विवाद अभी शुरू हुआ है। इस फिल्म की शूटिंग शुरू होने के बाद से ही यह फिल्म कई विवादों में फंस गई है। कभी फिल्म में झांसी की रानी के किरदार को दिखाए जाने पर सवाल उठा तो कभी फिल्म के दूसरे लीड एक्टर सोनू सूद ने बीच में फिल्म छोड़ दी। फिलहाल इस फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है और सिर्फ पोस्ट प्रोडक्शन काम ही हो रहा है। तो चलिए आपको 'मणिकर्णिका' फिल्म से जुड़े अब तक के विवाद बताते हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
फाइल फोटो
साल 2018 की शुरुआत में ही 'मणिकर्णिका' फिल्म विवादों में आ गई थी। उस वक्त 'मणिकर्णिका' के खिलाफ 'सर्व ब्राह्मण महासभा' विरोध कर रही थी। रानी लक्ष्मीबाई पर बनने वाली इस फिल्म में इतिहास से छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया गया था। सर्व ब्राह्मण महासभा' के राज्य अध्यक्ष सुरेश मिश्रा ने उस वक्त कहा था - 'मणिकर्णिका के कुछ सीन और गाने की शूटिंग के दौरान हमें पता चला कि इसमें रानी लक्ष्मी बाई को एक अंग्रेज के साथ अफेयर करते दिखाया जाएगा।' फिल्म को लेकर बवाल इतना बढ़ गया था कि 'मणिकर्णिका' के प्रोड्यूसर कमल जैन ने सर्व ब्राह्मण महासभा अध्यक्ष सुरेश मिश्रा से विवादित बिंदुओं पर चर्चा की और विश्वास दिलाया गया कि फिल्म में ऐतिहासिक तथ्यों से बिल्कुल भी छेड़छाड़ नहीं होगी। 
 
विज्ञापन

3 of 6
manikarnika
इस विवाद के बाद 'मणिकर्णिका' फिल्म के निर्देशक कृष ने फिल्म की पूरी शूटिंग होने के बाद फिल्म से किनारा कर लिया था। कमल जैन का उस वक्त बयान भी आया था। उन्होंने कहा था - 'इस फिल्म की कुछ और हिस्सों की शूटिंग इन दिनों मुंबई के पास करजत में एनडी स्टूडियो में चल रही है। आखिरी शेड्यूल खत्म होने के बाद हमनें फिल्म को देखा और इसे देखते हुए हमने फैसला किया कि फिल्म में पैचवर्क के अलावा कुछ और सीन्स की जरुरत है। इसके लिए हमने कंगना से संपर्क किया लेकिन तब तक डायरेक्टर कृष किसी अगले प्रोजेक्ट के लिए चले गए।' इसके बाद सर्वसहमति से कंगना ने फिल्म से जुड़ी आगे की जिम्मेदारी संभाली।

4 of 6
sonu sood
इस फिल्म का तीसरा विवाद सोनू सूद से जुड़ा है। सोनू सूद इस फिल्म में मराठा वॉरियर सदाशिव राव भाऊ का किरदार निभा रहे थे। सोनू ने हाल ही में इस फिल्म से किनारा किया है। फिल्म छोड़ने की वजह सोनू ने कंगना की मनमानी बताई थी। कंगना ने सोनू के इस बयान के बाद उन पर महिला डायरेक्टर के अंडर में काम न करने की बात कही थी। इसके बाद सोनू ने कंगना पर निशाना साधते हुए कहा था - 'महिला निर्देशक के अंडर में काम करने की बात ही नहीं है। मैंने फिल्म इसलिए छोड़ी क्योंकि मैं सहज नहीं था। अगर मैं लिंग पक्षपाती होता तो हैप्पी न्यू ईयर में फराह खान के साथ काम क्यों करता। मैं बस इतना ही कहना चाहता हूं।' 
विज्ञापन

5 of 6
Kangana Ranut
सोनू सूद के इस बयान के बाद कंगना का बयान भी काफी चर्चा में रहा। कंगना ने कहा था - 'सोनू किसी महिला डायरेक्टर के अंडर में काम नहीं करना चाहते थे इसलिए उन्होंने फिल्म छोड़ दी। टीम को मुझपर पूरा भरोसा था लेकिन लगता है सोनू को न भरोसा था और न डेट्स। यहां तक कि उन्होंने मुझे अपनी बात रखने का मौका भी नहीं दिया। सोनू और मैं पिछले साल के बाद से नहीं मिले।'
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
apurva asrani
अब लेखक अपूर्व असरानी ने कंगना का नाम लिए बिना उन पर निशाना साधते हुए सोशल मीडिया पर लिखा है, 'फिल्म में कैमरे के पीछे भी खुद की अहमियत, उपस्थिति जताना, लोगों पर हावी होना और अपनी बात मनवाने जैसी हरकत करना उनके लिए हारा-कीरी यानी आत्महत्या करने जैसा है। वह खुद को गर्त में धकेल रही हैं।' आपको बता दें, कंगना और असरानी के बीच की खींचतान सबसे पहले फिल्म 'सिमरन' (2017) को लेकर सामने आई थी। असरानी ने पिछले साल कंगना पर उनकी पिछली फिल्म 'सिमरन' में अतिरिक्त संवाद एवं कहानी लेखक के तौर पर अपने काम का श्रेय नहीं देने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें