फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिम सरभ के रेप वाले जोक पर ट्रोल हुईं कंगना रनौत, यूजर्स बोले- 'सलमान को कहने से पहले खुद को देख लो'

Fri, 18 May 2018 10:27 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Kangana Ranaut
'कांस फिल्म फेस्टिवल' के रेड कारपेट पर वॉक करने का मौका बहुत ही कम सेलेब्रिटीज को मिलता है। यह इवेंट इस बार भी बॉलीवुड की चकाचौंध से रोशन हो गया जिसमें दीपिका, सोनम और मल्लिका शेरावत के अलावा कंगना रनौत और जिम सरभ का नाम शामिल है। इस फेस्टिवल में हिस्सा लेते ही कंगना यूजर्स के निशाने पर आ गई हैं।इसकी वजह जानकर आप हैरान रह जाएंगे।
विज्ञापन

2 of 5
kangana
'कांस फिल्म फेस्टिवल' का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कंगना जिम सरभ के साथ नजर आ रही हैं। इस वीडियो के वायरल होते ही कंगना यूजर्स के निशाने पर आ गईं। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर इस वीडियो में ऐसा क्या है जिसकी वजह से कंगना को ट्रोल किया जा रहा है। 

विज्ञापन

3 of 5
`jim sarbh
दरअसल, इस वीडियो में जिम सरभ रेप पर जोक सुना रहे हैं जिस पर कंगना और वहां मौजूद लोग हंसने लगते हैं। जिम सरभ और कंगना का यह बर्ताव कई लोगों को पसंद नहीं आया जिसकी वजह से वह यूजर्स के निशाने पर आ गए हैं। वीडियो में जिम सरभ कह रहे हैं - 'अगर मेरा रेप 12 प्रॉस्टिट्यूट कर देें और उसके बाद मैंने शराब पी ली, तो पंजाबी लड़का कहेगा मैं भी।' 

4 of 5
jim and kangana
एक यूजर ने लिखा - 'जिम सरभ का फैन होने के नाते मैं उनके इस बर्ताव से दुखी हूं। कोई रेप जैसे गंभीर मुद्दे पर कैसे जोक सुना सकता है।' वहीं एक और यूजर ने लिखा - 'कंगना और जिम सरभ रेप पर जोक सुनाना कोई फनी बात नहीं है। रेप कोई जोक नहीं है। अगर आप इस तरह का जोक सुनाते हैं या फिर उस पर हंसते हैं तो आप भी इस परेशानी का हिस्सा हैं।'  
 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
kangana
इसके साथ ही एक और यूजर ने लिखा - 'कंगना पहले सलमान को रेप वाले बयान पर सुना चुकी हैं और अब खुद क्या कर रही हैं?' वहीं एक और यूजर ने लिखा - 'जिम सरभ का जोक सुनाना और कंगना का उस पर हंसना ये दर्शाता है कि बॉलीवुड स्टार्स के विचार कैसे हैं। वो लोग सोशल मीडिया पर नारीवाद को किस तरह से दर्शा रहे हैं। ठीक वैसे ही जैसे सोनम फोटो शेयर करके सलमान को अपना सपोर्ट दिखाती हैं।' 


 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें