फिल्म 'मणिकर्णिका द क्वीन ऑफ झांसी' की रिलीज के बाद से बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत लगातार किसी न किसी बयान के चलते खबरों में हैं। कभी ऋतिक रोशन के साथ विवाद, कभी करण जौहर पर नेपोटिज्म का झंडा बुलंद करने का आरोप तो कभी पूरे बॉलीवुड को दोहरा रवैया अपनाने के लिए लताड़।