kangana ranaut
- फोटो : social media
फिल्म तेजस को लेकर कंगना काफी उत्साहित हैं। अपनी खुशी साझा करते हुए उन्होंने कहा, 'मैं हमेशा से सिल्वर स्क्रीन पर सिपाही का किरदार निभाना चाहती थी। बचपन से ही मैं सेना को लेकर काफी उत्साहित रही हूं। मैंने हमेशा ही खुले तौर पर देश के जवानों के प्रति अपनी भावनाएं जाहिर की है। मुझे उनकी बहादुरी महसूस होती है जिसकी मैं बेहद इज्जत करती हूं। वह हमारे देश और नागरिकों की सुरक्षा करते हैं।'