फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangana Ranaut: विक्की कौशल की फैन निकलीं कंगना रणौत! 'इमरजेंसी' के सेट पर एक्टर का डायलॉग बोलती दिखीं

Wed, 14 Sep 2022 11:43 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
फिल्म- इमरजेंंसी की टीम - फोटो : सोशल मीडिया
विक्की कौशल-स्टारर उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक को रिलीज हुए लगभग तीन साल हो चुके हैं, लेकिन आज भी इस फिल्म का डायलॉग 'हाउज द जोश' लोगों की जुबान पर चढ़ा हुआ है। अगर आपको हमारी बात पर विश्वास नहीं है तो तुरंत कंगना रनौत के इंस्टाग्राम पर जाएं। दरअसल, बुधवार को कंगना ने इंस्टाग्राम पर अपनी 'इमरजेंसी' टीम के साथ एक वीडियो साझा किया।
विज्ञापन

2 of 4
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया
इस क्लिप में कंगना और फिल्म 'इमरजेंसी' के क्रू मेंबर्स दिल्ली में सेट पर विक्की के मशहूर डायलॉग को बोलते हुए नजर आ रहे हैं। कंगना ने वीडियो को कैप्शन दिया, 'टीम इमरजेंसी का जोश हमेशा हाई रहता है।' एक अन्य पोस्ट में उन्होंने अपनी टीम के साथ एक सामूहिक तस्वीर भी साझा की है।
विज्ञापन

3 of 4
कंगना रणौत - फोटो : इंस्टाग्राम
'इमरजेंसी' की बात करें तो यह कंगना रनौत के निर्देशन में बनी फिल्म है। इस फिल्म की कहानी को पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के जीवन के इर्द-गिर्द बुना गया है। इसमें कंगना लीड रोल में नजर आने वाली हैं। दूसरी बार वह किसी फिल्म का निर्देशन कर रही हैं। इस बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, 'मेरी आखिरी निर्देशित फिल्म मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी थी। मुझे दर्शकों से उत्साहजनक प्रतिक्रिया मिली और यह एक ब्लॉकबस्टर साबित हुई। इसके बाद मैं एक और फिल्म का निर्देशन करना चाह रही थी लेकिन कई प्रोजेक्ट्स की वजह से ऐसा नहीं कर सकी। मुझे विश्वास है कि मैं अपने साक्षात्कारों, क्वोट से दर्शकों की नब्ज समझ गई हूं।' बता दें कि इस फिल्म में कंगना के अलावा अनुपम खेर, महिमा चौधरी और श्रेयस तलपड़े भी नजर आने वाले हैं। 
विज्ञापन

4 of 4
धाकड़ की रिलीज डेट - फोटो : सोशल मीडिया
वर्क फ्रंट की बात करें तो इससे पहले कंगना 'धाकड़' में नजर आई थीं। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी। वहीं, अनुपम आखिरी बार 'द कश्मीर फाइल्स' में नजर आए थे। विवेक अग्निहोत्री के निर्देशन में बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 250 करोड़ से ज्यादा का कारोबार किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें