फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahashivratri: महादेव की भक्ति में लीन विक्की कौशल-सुनील शेट्टी, कंगना रनौत ने सद्गुरु संग साझा की तस्वीर

Wed, 26 Feb 2025 02:32 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

आज आम से लेकर खास लोग तक महादेव की स्तुति में लीन नजर आ रहे हैं, महाशिवरात्रि मना रहे हैं। बॉलीवुड के कुछ नामी सितारे भी सोशल मीडिया के जरिए अपनी शिव भक्ति को दिखा रहे हैं। जानिए, कौन-कौन हैं वो एक्टर्स।
विज्ञापन
1 of 5
फिल्मों सितारों ने साझा की महाशिवरात्रि से जुड़ी पोस्ट - फोटो : सोशल मीडिया

बुधवार 26 फरवरी को सनातन धर्म को मनाने वाले लोग महादेव की भक्ति, उपासना में मगन नजर आ रहे हैं। कई बॉलीवुड सेलिब्रिटी भी महादेव के भक्त हैं, इन लोगों ने भी सोशल मीडिया पर महाशिवरात्रि से जुड़ी पोस्ट की हैं। इसमें विक्की कौशल, कंगना रनौत और सुनील शेट्टी शामिल हैं। 


 
विज्ञापन

2 of 5
फिल्म 'छावा' के दृश्य में शिव स्तुति करते विक्की - फोटो : सोशल मीडिया

विक्की ने साझा की छावा से जुड़ी वीडियो 
विक्की कौशल इन दिनों फिल्म ‘छावा’ को लेकर चर्चा में हैं। इसमें उन्होंने छत्रपति संभाजी महाराज का रोल किया है। संभाजी महाराज महादेव के बहुत बड़े भक्त थे, फिल्म में भी विक्की कौशल पर कुछ सीन फिल्माए गए हैं, जिनमें वह शिव जी पूजा कर रहे हैं। साथ ही फिल्म में युद्ध से पहले के दृश्यों में वह महादेव के नाम का उद्घोष करते हैं। इन्हीं सींस को महाशिवरात्रि पर विक्की कौशल ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया है। कैप्शन में लिखा है- ‘ॐ नमः पार्वती पतये हर हर महादेव।' 


 

 

विज्ञापन

3 of 5
सुनील शेट्टी फिल्म 'केसरी वीर' में सोमनाथ मंदिर के रक्षक बने हैं - फोटो : इंस्टाग्राम

सुनील शेट्टी ध्यान में बैठे हुए दिखे 
सुनील शेट्टी ने भी एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम पेज पर साझा किया है, जिसमें ध्यान करते हुए दिखे। वह कैप्शन में भी लिखते हैं- ‘शिव के प्रति समर्पित हो जाइए, सब कुछ आपको मिल जाएगा।’ जल्द ही सुनील शेट्टी एक फिल्म ‘केसरी वीर’ में नजर आएंगे। इसमें वह सोमनाथ मंदिर की रक्षा करने वाले योद्धा की भूमिका निभा रहे हैं। 


 

 

4 of 5
कंगना रणौत-सद्गुरु - फोटो : इंस्टाग्राम

सद्गुरु संग कंगना ने तस्वीर साझा की 
कंगना रनौत ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर आध्यात्मिक गुरु सद्गुरु के साथ एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर पर उन्होंने महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं भी दी हैं। हर साल महाशिवरात्रि पर कंगना रनौत, दक्षिण भारत में स्थिति सद्गुरु के आश्रम जाती हैं, वहां महादेव की भक्ति करती हैं, ध्यान करती हैं। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वरुण धवन और निम्रत कौर - फोटो : इंस्टाग्राम

इन सितारों ने भी की पोस्ट 
कई बॉलीवुड कलाकार भी हैं, जिन्होंने महाशिवरात्रि पर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। इसमें अक्षय कुमार, वरुण धवन, भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी, निमृत कौर शामिल हैं। कुणाल खेमू ने भी महाशिवरात्रि पर एक पारंपरिक कश्मीरी पर्व मनाया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें