कंगना रणौत
- फोटो : Twitter
गौरतलब है कि कंगना पिछले काफी समय से ट्वीटर पर अपने बयानों के चलते सुर्खियां बटोर रही हैं। इतना ही नहीं वो बॉलीवुड के कई सितारों से जुबानी जंग भी लड़ चुकी हैं। हाल ही में कमलनाथ सरकर में मंत्री रह चुके कांग्रेस नेता सुखदेव पांसे ने कंगना को गुस्से में नाचने गाने वाली बता दिया था। इसके जवाब में कंगना ने कहा था कि, 'मैं दीपिका, कटरीना या आलिया नहीं हूं। मैं अकेली ऐसी हूं जिसने आइटम नंबर करन से मना कर दिया था। मैं राजपूत महिला हूं, मैं नाचती नहीं हूं, हड्डियी तोड़ती हूं'। इसे लेकर सोशल मीडिया पर यूजर्स की काफी प्रतिक्रिया भी सामने आई थी।