फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Joe Biden: कंगना रणौत ने जो बाइडन पर कसा तंज, ‘गजनी’ से तुलना करते हुए कहा- ‘एक साल से ज्यादा नहीं टिकेंगे’

Sun, 08 Nov 2020 01:49 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कंगना रणौत - फोटो : Twitter @KanganaTeam
अमेरिकी चुनावों को लेकर पूरी दुनिया में चर्चा हो रही है। बॉलीवुड सितारों की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा, अभय देओल और अली फजल सहित अन्य ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए राष्ट्रपति चुनाव में जो बाइडन को जीत के लिए बधाई दी। इस बीच अभिनेत्री कंगना रणौत ने भी ट्वीट कर अपनी राय रखी है।
 
विज्ञापन

2 of 5
कंगना रणौत - फोटो : PTI
कंगना रणौत ने जो बाइडन की जीत पर कटाक्ष किया है। हालांकि उन्होंने उपराष्ट्रपति चुनी गईं भारतीय मूल की कमला हैरिस के बारे में कहा कि वे ही इस शो को आगे चलाएंगी। कंगना ने अपने ट्वीट में जो बाइडेन की तुलना आमिर खान की फिल्म ‘गजनी’ से की है।
विज्ञापन

3 of 5
कंगना रणौत - फोटो : Instagram: kanganaranaut
कंगना लिखती हैं कि 'गजनी बाइडेन के बारे में निश्चित नहीं हूं जिनका डाटा हर पांच मिनट में क्रैश हो जाता है। इतनी सारी दवाइयों के इंजेक्शंस जो उनमें इंजेक्ट किए गए हैं तो वे एक साल से ज्यादा नहीं टिक पाएंगे। कमला हैरिस ही शो को आगे चलाएंगी। जब एक महिला उठती है तो वह दूसरी महिलाओं के लिए भी रास्ता बनाती है। इस ऐतिहासक दिन के लिए चीयर्स।‘
 
 

4 of 5
कंगना रणौत - फोटो : Instagram: kanganaranaut
कंगना रणौत ने जो बाइडेन की याददाश्त को लेकर तंज कसा है। फिल्म ‘गजनी’ में आमिर खान का किरदार अचानक से सब कुछ भूल जाता है। बता दें कि कंगना इन दिनों मनाली में हैं जहां वह अपने भाई की शादी की तैयारियों में व्यस्त हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रियंका चोपड़ा, जो बाइडन, अली फजल - फोटो : इंस्टाग्राम
जो बाइडन की जीत के बाद प्रियंका चोपड़ा ने लिखा कि अमेरिका में इस चुनाव को देखना आश्चर्यजनक था। जो बाइडन और कमला हैरिस को बधाई। अभय देओल ने एक कार्टून साझा करते हुए लिखा- ‘हां, यह हो गया।‘अली फजल लिखते हैं कि ‘ओह भगवान, तो यह वाकई हो गया?’
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें