फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिलजीत दोसांझ से भिड़ने के बाद कंगना रणौत ने फिर से किसान आंदोलन को लेकर किया ट्वीट, लिखा- ‘एजेंडे पर हो रहा काम’

Sun, 06 Dec 2020 12:02 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कंगना रणौत - फोटो : instagram/kanganaranaut
कंगना रणौत और दिलजीत दोसांझ का ट्विटर वॉर अभी ठंडा भी नहीं पड़ा था कि अभिनेत्री ने किसान आंदोलन को लेकर फिर से ट्वीट किया है। कंगना का कहना है कि किसान आंदोलन को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भ्रामक खबरें फैलाई जा रही हैं।
विज्ञापन

2 of 5
कंगना रणौत - फोटो : instagram/kanganaranaut
कंगना ने एक लिंक साझा किया है जिसमें बताया गया है कि किस तरह अमेरिका की नवनिर्वाचित उपराष्ट्रपति कमला हैरिस के नाम से झूठी खबरें सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही हैं। दावा किया गया है कि कमला हैरिस भारत सरकार की आलोचना करते हुए किसानों का समर्थन कर रही हैं। कंगना ने ऐसी झूठी खबरों को लेकर निशाना साधा है।



विज्ञापन

3 of 5
कंगना रणौत - फोटो : twitter.com/KanganaTeam
कंगना ने लिखा कि ‘इस एजेंडा का काम है देश में अशांति पैदा करके भारत की प्रतिष्ठा/व्यापार को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नुकसान पहुंचाया जाए। यह एजेंडा लंबे समय से काम कर रहा है। हर कुछ महीनों में दंगे, हमले और विरोध प्रदर्शन होते हैं। इस तरह से भारत की प्रगति नहीं हो सकती हैं जहां जमीन और नागरिकता खोने की अफवाहों फैलाई जा रही हैं।’
 

4 of 5
कंगना रणौत - फोटो : twitter@KanganaTeam
कंगना ने एक अन्य ट्वीट में लिखा, 'प्यारे भारत, उन लोगों को जीतने मत दो जो हमें हराना चाहते हैं। इस देश के और ज्यादा टुकड़ों से कुछ को फायदा होगा लेकिन हम में से हर एक को नुकसान ही होगा। एक साथ उठो और अपने दुश्मनों को पहचानो। उन्हें जीतने मत दो।'
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कंगना रणौत, दिलजीत दोसांझ - फोटो : Twitter
गौरतलब है कि गुरुवार को कंगना रणौत और दिलजीत दोसांझ की ट्विटर पर भिड़ंत हो गई थी। दरअसल कंगना ने अपने एक ट्वीट में दावा किया था कि शाहीन बाग वाली बिलकिस बानो किसानों के प्रदर्शन में शामिल हुई थीं। इसके अलावा उन्होंने लिखा था कि वह 100 रुपये के लिए कहीं भी आ जा सकती हैं। कंगना के इस ट्वीट पर काफी बवाल मचा और फिर दिलजीत ने इसे लेकर उन्हें खरी-खोटी सुना दी। 


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें