देशभर में एक बार फिर कोरोनावायरस तेजी से अपने पैर पसार रहा है। फिल्म इंडस्ट्री पर भी इसका गहरा असर देखने को मिल रहा है। हाल ही में कई बॉलीवुड सितारे इसकी चपेट में आ गए हैं। साथ ही कई सिलेब्रिटीज ने कोविड वैक्सीन भी ले ली है। इसी बीच कंगना रणौत के माता-पिता ने भी कोरोना टीके का दूसरा डोज ले लिया है। कंगना ने अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिये इसकी जानकारी दी है जिसके बाद से वह ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई हैं।