फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्मदिन पर कंगना रनौत ने शहीद भगत सिंह को किया याद, ये मशहूर गाना गाकर दी श्रद्धांजलि

Mon, 23 Mar 2020 02:21 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
kangana ranaut - फोटो : social media
कंगना रनौत आज अपना 33वां जन्मदिन मना रही हैं। कंगना के फैंस उन्हें सोशल मीडिया के जरिए बधाई दे रहे हैं। वहीं कंगना ने भी अपने जन्मदिन पर देश के नाम संदेश दिया है। आज कंगना के जन्मदिन के अलावा शहीद दिवस भी है इसलिए उन्होंने शहीद भगत सिंह को याद किया है। कंगना ने अपने इस वीडियो में एक गाना भी गाया है। 
विज्ञापन

2 of 4
फिल्म पंगा में कंगना रनौत - फोटो : सोशल मीडिया
कंगना का ये वीडियो उनकी टीम ने शेयर किया है। वीडियो में कंगना सिल्क की कांजीवरम साड़ी पहने नजर आ रही हैं। वीडियो में कंगना कह रही हैं, आज मुझे मेरे सभी दोस्तों, फैमिली, रिश्तेदारों और फिल्म इंडस्ट्री से शुभकामनाएं मिल रही हैं। बहुत ज्यादा प्यार मिल रहा है। उसके लिए मैं सभी की आभारी हूं। आज बहुत अहम दिन है, क्योंकि स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव शहीद हो गए थे। उनके लिए मैं कैफी आजमी की लिखी कुछ पंक्तियां गाना चाहूंगी।
विज्ञापन

3 of 4
कंगना रनौत - फोटो : सोशल मीडिया
इसके बाद उन्होंने कैफी आजमी का लिखा हुआ मशहूर गीत अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों गाया। इसके बाद फिर कंगन कहती हैं, 'दोस्तों क्या समा रहा होगा, जब हमारे शहीद रंग दे बसंती गाते-गाते देश के लिए फांसी से लटक गए होंगे।'

विज्ञापन

4 of 4
Kangana Ranaut at trailer launch - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
बता दें कि कल यानी रविवार को कंगना ने अपने परिवार के साथ कोरोना योद्धाओं को ताली और थाली बजाकर सम्मान दिया था। उनका सोशल मीडिया पर वीडियो भी आया था। वीडियो में कंगना की बहन और भांजा भी साथ नजर आया। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें