Sara Ali Khan and Veer Pahariya
- फोटो : social media
ब्वॉयफ्रेंड पर सारा अली खान का खुलासा
सारा अली खान ने अपने रिलेशनशिप और ब्वॉयफ्रेंड को लेकर बड़ा खुलासा किया है। सारा अली खान ने बताया कि उन्होंने अपने एक्स ब्वॉयफ्रेंड के अलावा आज तक किसी को भी डेट नहीं किया है। उनका एक्स ब्वॉयफ्रेंड देश के पूर्व गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे के पोते वीर पहाड़िया थे। सारा अली खान के अनुसार, 'वीर पहाड़िया ही इकलौते शख्स हैं, जिसे मैंने डेट किया है, उनके अलावा मैंने आज तक किसी को भी डेट नहीं किया।' वीर पहाड़िया के बारे में और भी खुलासे करते हुए कहा- हमारे रिश्ते के बीच किसी तरह की परेशानी भी नहीं आई थी और ना ही वीर ने मेरा दिल तोड़ा था, एक अच्छे मोड़ पर सब कुछ हमने अपनी मर्जी से ही खत्म कर दिया था।'