कंगना रणौत
- फोटो : instagram/kanganaranaut
वीडियो में कंगना कहती है कि 'मेरी एक फिल्म आई थी 'जजमेंटल है क्या', उसके प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मेरी एक पत्रकार से बहस हो गई। मैंने उससे कहा कि मेरी फिल्म 'मणिकर्णिका' के बारे में तुमने बहुत गलत गलत लिखा। थोड़ी बहस हुई लेकिन उसके बाद सब सामान्य हो गया लेकिन चार पांच घंटे में ही सैकड़ों की तादाद में पत्रकार इकट्ठा होते हैं और गिल्ड बनाकर एलान करते हैं कि कंगना की फिल्म को बैन कर दिया जाए।'