फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'जजमेंटल है क्या' का ट्रेलर हुआ लॉन्च, कंगना रनौत ने लूटी लाइमलाइट

Wed, 03 Jul 2019 08:38 AM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Kangana Ranaut at trailer launch - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
कंगना रनौत (Kangana Ranaut) और राजकुमार राव (Rajkumar Rao) की बहुचर्चित फिल्म 'जजमेंटल है क्या' (Judgementall Hai Kya) का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर रिलीज के दौरान कंगना रनौत खास अंदाज में नजर आईं। सामने आई तस्वीरों में कंगना मीडिया को पोज देती नजर आईं। इस मौके पर कंगना ने अपनी ड्रेस की वजह से लाइमलाइट लूट ली।
विज्ञापन

2 of 5
Kangana Ranaut at trailer launch - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
कंगना ने इस मौके पर ब्लैक एंड गोल्डन कलर की ड्रेस पहनी हुई थी।  पहले इस फिल्म का नाम 'मेंटल है क्या' था। इंडियन साइकैट्रिक सोसाइटी और सेंसर बोर्ड ने फिल्म के नाम पर आपत्ति जताई थी जिसके बाद फिल्म का नाम ट्रेलर रिलीज होने से कुछ दिन पहले बदला।
विज्ञापन

3 of 5
Judgementall Hai Kya Trailer Launch - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
फिल्म का नाम बदलने को लेकर बालाजी टेलीफिल्म्स के प्रवक्ता का आधिकारिक बयान भी आया था। प्रवक्ता के बयान में कहा था- 'मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी मामलों की संवेदनशीलता हमें पता है। हमारी भावनाएं किसी को भी आहत पहुंचाने की नहीं हैं। इसलिए मेकर्स ने फिल्म का नाम मेंटल है क्या से जजमेंटल है क्या कर दिया है। कंगना और राजकुमार राव ने फिल्म में बेहतरीन काम किया है। दर्शकों को और ज्यादा इंतजार नहीं कराना चाहते, जल्द ही फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होगी।' 

4 of 5
Kangana Ranaut at trailer launch - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
सीबीएफसी ने मामूली बदलाव के बाद U/A सर्टिफिकेट दिया है। इस पर मेकर्स ने खुशी जाहिर की। अब यह फिल्म 26 जुलाई को रिलीज होगी। जजमेंटल है क्या फिल्म का ट्रेलर मंगलवार शाम को दिल्ली और मुंबई में लॉन्च किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Kangana Ranaut - फोटो : file photo
करीब ढाई मिनट का ये ट्रेलर सौरभ शुक्ला की आवाज से शुरू होता है और दिखाता है बॉबी और केशव की कहानी। फिल्म के ट्रेलर को अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। वहीं कंगना और राजकुमार राव की एक्टिंग की तारीफ हो रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें