फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्स वाइफ ने विकास बहल का किया सपोर्ट, गुस्साईं कंगना बोलीं- 'इतने अच्छे थे तो तलाक क्यों दिया'

Sun, 14 Oct 2018 01:02 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
kangana
कंगना रनौत साल 2014 में आई फिल्म 'क्वीन' से बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस में शुमार हो गई थीं । अब उन्होंने 4 साल बाद फिल्म के डायरेक्टर विकास बहल पर यौन शोषण करने का आरोप लगाया है । इस मामले पर विकास की एक्स वाइफ रिचा ने कंगना को लताड़ लगाई है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
kangana
रिचा ने कहा कि कंगना #MeToo मूवमेंट का गलत इस्तेमाल कर रही हैं। कंगना के आरोपों पर सवाल खड़ा करते हुए उन्होंने एक लंबा-चौड़ा पोस्ट भी लिखा है। उन्होंने कहा कि विकास अगर इतने बुरे थे तो कंगना ने उनसे लंबे समय तक दोस्ती क्यों रखी ।
विज्ञापन

3 of 7
kangana
कंगना को विकास की बातें सही नहीं लगती थी, तो उन्होंने कभी इस बारे में खुलकर क्यों नहीं बताया। वह तो बहुत कामयाब थीं और उन पर तो कोई दबाव नहीं था तो फिर वो चुप क्यों थीं। इसके जवाब में कंगना ने कहा, 'एक्स हस्बेंड को बचाती हुई एक्स वाइफ। मेरा आपसे एक सवाल है कि अगर आपके पति इतने ही अच्छे इंसान हैं तो आप उनसे तलाक क्यों ले रही हैं। मुझे यह बात बकवास लगती है, ये फ्रेंडली डिवॉर्स क्या होता है।'

4 of 7
Kangana Ranaut
'ऐसा तो होगा नहीं कि एक दिन आप उठी होंगी और आपको लगा कि इस महापुरुष को अब तलाक दे देना चाहिए। इसलिए इन महिलाओं के लिए बेहतर यही है कि हम जैसों को काम करने का अच्छा माहौल बनने दें। मुंबई एयरपोर्ट पर जब कंगना से मीडिया ने इस मामले पर सवाल किया तो उनका जवाब में कहा, 'यह समय महिलाओं के एक-दूसरे से लड़ने का नहीं है, बल्कि एक-दूसरे को सपोर्ट करने का है।'
विज्ञापन

5 of 7
Kangana Ranaut
'कई साल से हम महिलाओं के बीच झगड़े देख रहे हैं। मैं समझ सकती हूं कि पत्नी के रूप में उनका अनुभव अलग रहा होगा। एक्स-वाइफ होने के नाते वह उन्हें बेहतर जानती होंगी, लेकिन हम इसको इस तरह से ले सकते हैं कि उनका एक्सपीरियंस दूसरे लोगों से अलग है।'
विज्ञापन

6 of 7
कंगना रनौत
बता दें कि कंगना ने विकास पर आरोप लगाते हुए कहा था, 'जब हम क्वीन की शूटिंग कर रहे थे तब विकास विवाहित थे। फिर भी वह रोजाना नए पार्टनर के साथ शारीरिक संबंध बनाने का जिक्र करते थे। मैं दूसरों को या उनकी शादी को जज नहीं करती लेकिन आप महसूस कर सकते हैं कि ये सब उनके लिए लत बन चुका है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Kangana Ranaut
'विकास हर रात पार्टी करते थे और मेरे पार्टी में शामिल ना होने पर मुझे अक्सर शर्मिंदा करते थे। विकास जब भी कहीं मिलते तो वह अजीब तरीके से मुझे गले लगाते, मेरे बालों को सूंघते और कहते कि उन्हें इस खुशबू से प्यार है। मुझे उनकी हरकतों से लगता था कि उनके साथ कुछ तो गड़बड़ है। इसके बाद मैंने उनसे दूरियां बना लीं।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें