फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dhaakad Teaser: कल रिलीज होगा ‘धाकड़’ का दमदार टीजर, स्पाई एजेंट के रूप एक्शन करती दिखेंगी कंगना रणौत

Mon, 11 Apr 2022 07:38 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Dhaakad teaser - फोटो : सोशल मीडिया
साल 2022 में कई बड़ी फिल्में रिलीज होने के लिए लाइन में लगी हुई हैं, जिसमें कंगना रणौत की फिल्म 'धाकड़' भी शामिल है। इस फिल्म का पहला पोस्टर कुछ समय पहले ही फैंस के बीच आया था, जिसे काफी पसंद किया गया। वहीं, अब कंगना रणौत की इस फिल्म का दमदार टीजर भी रिलीज होने के लिए तैयार है। कंगना की फिल्म 'धाकड़' का टीजर कल यानी 12 अप्रैल को आ रहा है, जिसकी जानकारी देते हुए अभिनेत्री ने एक मोशन पोस्टर शेयर किया है।  
विज्ञापन

2 of 4
Dhaakad teaser - फोटो : इंस्टाग्राम
दरअसल, कंगना रणौत ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक मोशन पोस्टर शेयर किया है, जिसमें अभिनेत्री का दमदार अंदाज देखने को मिल रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कंगना रणौत दोनों हाथ फैलाकर खड़ी हैं और दुश्मनों का सामना कर रही हैं। इस पोस्टर के साथ कंगना रणौत ने कैप्शन में लिखा, 'आ रही है अग्नि। कल रिलीज होगा धाकड़ का टीजर।' 

विज्ञापन

3 of 4
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया
कंगना रणौत अपनी इस फिल्म में 'अग्नि' के किरदार में नजर आएंगी, जो एक स्पाई एजेंट है। 'धाकड़' एक एक्शन फिल्म है, जिसमें कंगना रणौत के जबरदस्त एक्शन सीन्स फैंस को देखने को मिलेगा। इस फिल्म में कंगना जबरदस्त स्टंट से दर्शकों को हैरान करने वाली हैं। रजनीश राजी घई के निर्देशक में बनी इस फिल्म में कंगना के अलावा अर्जुन रामपाल और दिव्या दत्ता भी अहम भूमिका में नजर आएंगे।
विज्ञापन

4 of 4
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया
कंगना रणौत की ये फिल्म पहले 8 अप्रैल 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी लेकिन कोरोना वायरस की वजह से बीते साल दिसंबर में कई फिल्म मेकर्स ने अपनी फिल्मों की रिलीज डेट में बदलाव किया था। ऐसे में फिल्म ‘धाकड़’ की रिलीज डेट को भी बदल दिया गया था। कंगना की ये फिल्म 27 मई 2022 को हिंदी, तमिल, तेलुगू और मलयालम में बड़े पर्दे पर रिलीज होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें