कंगना रनौत इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'मणिकर्णिका' का जमकर प्रमोशन कर रही हैं । ये फिल्म रानी लक्ष्मी बाई की जिंदगी पर आधारित है । कंगना की पिछली फिल्म 'सिमरन' बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप रही थी । अब वो अपनी इस फिल्म को हिट करने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती हैं ।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
kangana ranaut
हाल ही में कंगना ने अपने एक इंटरव्यू में बॉलीवुड की टॉप हीरोइनों दीपिका पादुकोण, अनुष्का शर्मा और आलिया भट्ट पर निशाना साधा है । कंगना का कहना है कि कई हिट फिल्में देने के बाद भी वो खुद को बॉलीवुड से जुड़ा हुआ महसूस नहीं करती हैं ।
विज्ञापन
3 of 6
kangana ranaut
- फोटो : instagram
एक वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में कंगना ने कहा, "मैं अपनी साथी एक्ट्रेस की हमेशा तारीफ करती हूं । मैं किसी से घबराती नहीं हूं। ऐसा आपने भी देखा होगा कि मैं आलिया भट्ट या अनुष्का शर्मा की हमेशा प्रशंसा करती रहती हूं या और कोई एक्ट्रेस हो, मैं किसी की तारीफ करने से पीछे नहीं हटती।"
4 of 6
kangana ranaut
कंगना ने आगे कहा, "मैं 'पीकू' में दीपिका की तारीफ करने में भी नहीं झिझकी । अपने स्तर पर मैंने सभी की तारीफ की है । जब मैंने सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म ' 'लुटेरा' देखी तो मैंने साल भर उनके अभिनय की प्रशंसा की, मगर ऐसा क्यों होता है कि दूसरी तरफ से मैं उस तरह की प्रशंसा नहीं पाती हूं । ऐसा क्यों लगता है कि सभी लोग मुझे इग्नोर करते हैं ।'
विज्ञापन
5 of 6
kangana ranaut
- फोटो : instagram
कंगना ने कहा, 'ऐसा क्यों हो रहा है? मैं हूं । मेरी फिल्म को ढेर सारे व्यूज मिल रहे हैं । मणिकर्णिका साल की सबसे प्रोमिसिंग फिल्मों में से एक है । फिर क्यों ऐसा मान लिया जाता है कि मेरा कोई अस्तित्व ही नहीं है । यहां तक कि कोई मेरे ट्रेलर और टीजर के बारे में भी बात नहीं करता ।'
बता दें कि 'मणिकर्णिका' के ट्रेलर को दर्शकों के अच्छे रिव्यूज नहीं मिले हैं । फिल्म की शूटिंग काफी समय तक चली और अब ये 25 जवनरी, 2019 को रिलीज हो रही है । इसमें कंगना के अलावा अतुल कुलकर्णी, कुलभूषण खरबंदा, अंकिता लोखंडे, डैनी डेन्जोंगपा, सुरेश ओबेरॉय जैसे मंझे हुए कलाकार शामिल हैं ।