फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई में बिजली गुल होने पर कंगना रणौत का संजय राउत पर तंज, बॉलीवुड के इन सितारों ने भी किया ट्वीट

Mon, 12 Oct 2020 12:36 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
संजय राउत, कंगना रनौत - फोटो : twitter@rautsanjay61, instagram/kanganaranaut
सोमवार को महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में पावर ग्रिड फेल होने से शहर के कई इलाकों की बिजली गुल हो गई है। बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट ने बताया कि टाटा की ओर से आने वाली बिजली की आपूर्ति फेल हो गई, जिसके बाद मुंबई में बिजली बाधित हो गई है। बॉलीवुड सितारों ने बिजली गुल होने के बाद ट्वीट कर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
विज्ञापन

2 of 5
कंगना रणौत - फोटो : ANI
कंगना रणौत ने महाराष्ट्र सरकार और संजय राउत पर तंज कसा है। कंगना ने एक तस्वीर साझा की जिसमें संजय राउत के साथ स्टैंडअप कॉमेडियन कुणाल कामरा हैं। कुणाल कामरा, संजय राउत को मिनी बुलडोजर दे रहे हैं। तस्वीर के साथ कंगना ने लिखा- ‘मुंबई में पावरकट, ऐसे में महाराष्ट्र की सरकार.... क-क-क... कंगना।‘
 
विज्ञापन

3 of 5
कंगना रणौत-संजय राउत (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
याद दिला दें कि पिछले दिनों कंगना रणौत और संजय राउत के बीच खूब तनातनी देखने को मिली। कंगना ने मुंबई की तुलना पाक अधिकृत कश्मीर से की तो वहीं संजय राउत ने उनके लिए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया। अभिनेत्री के बयान के बाद बीएमसी ने अवैध निर्माण बताते हुए उनके ऑफिस के एक हिस्से में तोड़फोड़ की थी।  

4 of 5
अनुपम खेर - फोटो : एएनआई
कंगना के अलावा संगीतकार और गायक अरमान मलिक ने लिखा- 'लाइट्स आउट पावरकट।' अनुपम खेर ने ट्वीट किया, 'बत्ती गुल।' वीर दास ने लिखा, 'बगैर बिजली के मुंबई में सब कुछ बहुत मुश्किल है।'

 
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : Instagram/amitabhbachchan
अमिताभ बच्चन ने ट्वीट करते हुए लिखा- 'पूरे शहर में बिजली नहीं है।' कुणाल खेमू ने बिजली जाने पर एक मजेदार वीडियो साझा किया है जिसमें उन्होंने बिजली नहीं होने पर दूसरे शहरों और मुंबई की तुलना की है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें