रवि किशन-जया बच्चन
- फोटो : ANI
क्या कहा था जया बच्चन ने
जया बच्चन ने राज्यसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन मनोरंजन इंडस्ट्री को लेकर बात की। जया ने कहा कि, 'मनोरंजन इंडस्ट्री में कई ऐसे लोग हैं जो सबसे ज्यादा टैक्स भरते हैं। इसके बावजूद उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है। हमारी इंडस्ट्री से कई वादे किए जाते हैं लेकिन पूरे नहीं होते। सरकार को मनोरंजन इंडस्ट्री के साथ खड़े होना चाहिए क्योंकि यह इंडस्ट्री हर बार सरकार की मदद के लिए आगे आती है।' जया यहीं नहीं रुकीं उन्होंने आगे गोरखपुर से सांसद और अभिनेता रवि किशन पर भी निशाना साधा। उन्होंने बिना उनका नाम लिए कहा, 'मुझे लगता है कि यह बेहद अहम है कि सरकार इस इंडस्ट्री का साथ दे, सिर्फ इसलिए उसकी हत्या नहीं करे क्योंकि कुछ लोग (बुरे) हैं। आप पूरी इंडस्ट्री की इमेज खराब नहीं कर सकते। यह इंडस्ट्री अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आपको सम्मान दिलाती है। मैं कल बेहद शर्मिंदा हुई जब लोकसभा में हमारे एक सदस्य ने, जो इंडस्ट्री से ही हैं, इंडस्ट्री के खिलाफ बोला। यह शर्मनाक है। जिस थाली में खाते हैं, उसी में छेद करते हैं। गलत बात है।'