फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जया बच्चन के ड्रग्स और बॉलीवुड के बयान पर कंगना रणौत का तीखा जवाब, कहा- 'अभिषेक फांसी लगा लेते तब...'

Tue, 15 Sep 2020 01:21 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कंगना रनौत, जया बच्चन - फोटो : Twitter: @kanganaranaut @ani
दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के आकस्मिक निधन के बाद से उनकी मौत की गुत्थी सुलझाई जा रही है। इस मौत के केस में ड्रग्स कनेक्शन भी जुड़ गया है। जिसमें नाम आने के बाद सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शौविक चक्रवर्ती के साथ ही कुछ और लोगों को भी गिरफ्तार किया जा चुका है। बॉलीवुड का ड्रग्स कनेक्शन सामने आने के बाद से ही तमाम सितारों ने खुद को इस केस से दूर कर लिया है। लेकिन हाल ही में समाजवादी पार्टी से राज्यसभा सांसद और अभिनेत्री जया बच्चन ने इस मामले को लेकर संसद में कुछ ऐसा कह दिया जिसकी अब चर्चा हो रही है।
विज्ञापन

2 of 5
सपा सांसद जया बच्चन - फोटो : ANI
दरअसल राज्यसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन जया बच्चन ने केंद्र सरकार से बॉलीवुड की सुरक्षा और समर्थन करने की अपील की। साथ ही उन्होंने रवि किशन पर निशाना साधा और कहा कि कुछ लोग जिस थाली में खाते हैं, उसी में छेद करते हैं। अब जया बच्चन के इस बयान पर अभिनेत्री कंगना रणौत ने भी पलटवार किया है। कंगना ने ट्वीट कर अभिषेक और श्वेता का नाम भी इसमें घसीटा।
विज्ञापन

3 of 5
कंगना रनौत (फाइल फोटो) - फोटो : Twitter @KanganaTeam
कंगना ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के जरिए जया बच्चन पर निशाना साधा। कंगना ने जया के बयान का एक वीडियो रीट्वीट करते हुए लिखा, 'जया जी क्या आप तब भी यही कहतीं अगर मेरी जगह पर आपकी बेटी श्वेता को टीनएज में पीटा गया होता, ड्रग्स दिए गए होते और शोषण होता। क्या आप तब भी यही कहतीं अगर अभिषेक लगातार बुलिंग और शोषण की बात करते और एक दिन फांसी से झूलते पाए जाते? थोड़ी हमदर्दी हमसे भी दिखाइए।'

4 of 5
रवि किशन-जया बच्चन - फोटो : ANI
क्या कहा था जया बच्चन ने
जया बच्चन ने राज्यसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन मनोरंजन इंडस्ट्री को लेकर बात की। जया ने कहा कि, 'मनोरंजन इंडस्ट्री में कई ऐसे लोग हैं जो सबसे ज्यादा टैक्स भरते हैं। इसके बावजूद उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है। हमारी इंडस्ट्री से कई वादे किए जाते हैं लेकिन पूरे नहीं होते। सरकार को मनोरंजन इंडस्ट्री के साथ खड़े होना चाहिए क्योंकि यह इंडस्ट्री हर बार सरकार की मदद के लिए आगे आती है।' जया यहीं नहीं रुकीं उन्होंने आगे गोरखपुर से सांसद और अभिनेता रवि किशन पर भी निशाना साधा। उन्होंने बिना उनका नाम लिए कहा, 'मुझे लगता है कि यह बेहद अहम है कि सरकार इस इंडस्ट्री का साथ दे, सिर्फ इसलिए उसकी हत्या नहीं करे क्योंकि कुछ लोग (बुरे) हैं। आप पूरी इंडस्ट्री की इमेज खराब नहीं कर सकते। यह इंडस्ट्री अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आपको सम्मान दिलाती है। मैं कल बेहद शर्मिंदा हुई जब लोकसभा में हमारे एक सदस्य ने, जो  इंडस्ट्री से ही हैं, इंडस्ट्री के खिलाफ बोला। यह शर्मनाक है। जिस थाली में खाते हैं, उसी में छेद करते हैं। गलत बात है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रवि किशन - फोटो : pti
रवि किशन से शुरू हुआ था मामला
इस पूरे वाद विवाद की शुरुआत रवि किशन के संसद सत्र में दिए गए बयान पर हुई थी। बीजेपी सांसद रवि किशन ने लोकसभा में बॉलीवुड के ड्रग्स कनेक्शन पर बयान दिया था। सोमवार को उन्होंने कहा था कि हमारे फिल्म उद्योग में इसकी (ड्रग्स) पैठ हो चुकी है। रवि ने ये भी कहा कि पाकिस्तान एवं चीन से मादक पदार्थों की तस्करी हो रही है तथा यह देश की युवा पीढ़ी को बर्बाद करने की साजिश है।

पढ़ें: सुशांत सिंह राजपूत के फार्महाउस पर एनसीबी की छापेमारी, बरामद हुईं हुक्का, दवाइयां और नशे से जुड़ी अन्य चीजें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें