फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब कंगना रनौत ने दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह सहित इन सितारों पर साधा निधाना, आलिया भट्ट से जुड़ा है कनेक्शन

Tue, 28 Jul 2020 04:31 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
आलिया भट्ट, कंगना रनौत - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री कंगना रनौत इन दिनों बॉलीवुड के कई सितारों को अपने निशाने पर लिए हुए हैं। कंगना रनौत की डिजिटल टीम सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय है। कंगना वीडियोज और ट्वीट्स के जरिए गुटबाजी और नेपोटिज्म पर सवाल पूछ रही हैं। एक बार फिर से वो सितारों पर भड़कती दिखीं। 
विज्ञापन

2 of 5
कंगना रनौत - फोटो : सोशल मीडिया
आलिया भट्ट ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बचपन की एक तस्वीर पोस्ट की थी। तस्वीर में आलिया बेहद क्यूट दिख रही हैं। ब्लैक एंड व्हाइट इस तस्वीर पर ऋतिक रोशन, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, जोया अख्तर, दीया मिर्जा, बिपाशा बासु सहित अन्य सितारों ने लाइक और कमेंट किया है। आलिया की तस्वीर पर सितारों के कमेंट देखकर कंगना रनौत की टीम ने ट्वीट किया है।
विज्ञापन

3 of 5
कंगना रनौत - फोटो : सोशल मीडिया
एक यूजर ने कंगना की टीम को टैग करते हुए सितारों के लाइक करने वाले स्क्रीनशॉट साझा किए। जिसके बाद कंगना की डिजिटल टीम ने लिखा, 'यह है पूरा खेल। इनमें से एक ने भी सुशांत के लिए न्याय नहीं मांगा है और आज एक बेवकूफ के फोटो पर सारी इंडस्ट्री उतर आई है, तालियां बजाती हुई। वाह रे इडंस्ट्री।'

4 of 5
कंगना रनौत - फोटो : सोशल मीडिया
एक अन्य ट्वीट में कंगना की टीम ने लिखा, 'कितना मामूली है आउटसाइडर का खून यहां, आलिया भट्ट की फोटो पे सुशांत की हत्या से ज्यादा रिएक्शन आता है। वाह रे इंडस्ट्री वाह।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
तापसी पन्नू और कंगना रनौत - फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि कंगना रनौत और तापसी पन्नू के बीच भी इन दिनों ट्विटर वॉर छिड़ा हुआ है। आए दिन दोनों के बीच तकरार हो रही है। एक तरफ कंगना जमकर तापसी पर निशाना साध रही हैं। तो वहीं दूसरी तरफ तापसी भी पलटवार कर रही हैं। हाल ही में तापसी ने एक वीडियो क्लिप साझा करते हुए कंगना की पोल खोलने की कोशिश की लेकिन इसके बाद कंगना की टीम ने पूरा वीडियो ढूंढ कर तापसी को बी ग्रेड इंसान बता दिया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें