फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या को कंगना ने बताया 'प्लान मर्डर', कहा- 'उसकी गलती यही है कि वह इन लोगों...'

Mon, 15 Jun 2020 06:50 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
सुशांत सिंह रापूत की मौत पर कंगना रनौत की प्रतिक्रिया - फोटो : Social Media
बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने रविवार को आत्महत्या कर ली। उनके द्वारा अचानक ही उठाए गए इस कदम ने सभी को झकझोर कर रख दिया। सुशांत के इस असमय हुए निधन से बॉलीवुड जगत भी शोक में है। वहीं बॉलीवुड का एक तबका ऐसा भी है जो अब आरोप-प्रत्यारोप में जुट गया है। बॉलीवुड में बेबाकी से अपनी राय रखने वाली अभिनेत्री कंगना रनौत ने भी इस घटना पर अपना गुस्सा जाहिर किया है।
विज्ञापन

2 of 6
kangana ranaut - फोटो : social media
कंगना ने एक वीडियो जारी किया है। इस वीडियो में कंगना ने सुशांत की मृत्यु पर बॉलीवुड के एक तबके को जमकर खरी खोटी सुनाई है। साथ ही बॉलीवुड की सच्चाई भी सबके सामने रखी है। अपने इस वीडियो में कंगना कह रही हैं, 'सुशांत सिंह राजपूत की मौत ने सभी को झकझोर कर रख दिया है, लेकिन कुछ जो इस मामले में माहिर है कि किस तरह पैनल नैरेटिव चलाना है वो बता रहे हैं कि कुछ लोगों का दिमाग कमजोर होता है वो डिप्रेशन में आ जाते हैं और सुसाइड कर लेते हैं।'

विज्ञापन

3 of 6
कंगना रनौत - फोटो : Social Media
आगे कंगना कह रही हैं, 'वह इंजीनियरिंग के एंट्रेंस एग्जाम का रैंक होल्डर है। उसका दिमाग कमजोर कैसे हो सकता है। उनके लास्ट पोस्ट देखिए। वह लोगों से कह रहे हैं कि मेरी फिल्में देखिए। मेरा कोई गॉडफादर नहीं है मुझे निकाल दिया जाएगा इंडस्ट्री से। अपने इंटरव्यू में वो जाहिर कर रहे हैं कि मुझे क्यों नहीं इंडस्ट्री अपनाती है। तो इस हादसे की कोई बुनियाद नहीं है। वाहियात फिल्म को सारे अवॉर्ड मिलते है।'
 

4 of 6
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
कंगना ने सुशांत की फिल्म छिछोरे को बेस्ट बताते हुए कहा, 'छिछोरे उनकी बेस्ट फिल्म थी। उनकी फिल्म को स्वीकार नहीं किया जाता है। हमें आपसे कुछ नहीं चाहिए। लेकिन हम जो करते हैं उन्हें आप अक्नॉलेजमेंट क्यों नहीं देते हैं। मैं जिन फिल्मों को डायरेक्ट करती हूं उसे ये लोग फ्लॉप घोषित करते हैं। मुझ पर 6 केसेस क्यों किए गए क्यों मुझे जेल में डालने के लिए कोशिश की गई है। जो इनके चमचे जर्नलिस्ट्स हैं वो लिखते हैं कि सुशांत साइकोटिक है न्यूरोटिक है एडिक्ट है संजय दत्त के एडिक्शन आपको क्यूट लगती है।'
विज्ञापन

5 of 6
कंगना रनौत - फोटो : सोशल मीडिया
कंगना ने आगे अपनी बात रखते हुए कहा, 'वो मुझे मैसेज करते हैं कि तुम्हारा बहुत कठिन समय चल रहा है कोई ऐसा वैसा कदम मत उठा लेना। क्यों वो मेरे दिमाग में डालना चाहते हैं कि मैं सुसाइड कर लूं। यह सुसाइड नहीं बल्कि प्लान मर्डर था। सुशांत की गलती है वह उनकी गलती मान गया वह किसी लायक नहीं हैं वह उनकी बातें मान गया। वह लिखकर बताना चाहते हैं कि सुशांत कमजोर दिमाग का था। वो ये नहीं बताएंगे कि सच्चाई क्या है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मीरा चोपड़ा, सुशांत सिंह राजपूत, शेखर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
कंगना ही नहीं बल्कि शेखर कपूर, सिकंदर खेर, मीरा चोपड़ा, निखिल द्विवेदी जैसे कई और बॉलीवुड से जुड़े लोगों ने इंडस्ट्री के दोगलेपन को लेकर बात की है। हालांकि सवाल ये भी उठता है कि जो लोग आज इंडस्ट्री के एक तबके को दोगला बता रहे हैं वो खुद भी तो इंडस्ट्री का हिस्सा हैं। क्या उनमें से कोई सुशांत के पास गया? क्या उनमें से किसी ने उनकी मदद की? बहरहाल ये तमाम सवाल भी अब सुशांत के साथ ही चले गए हैं। उन्होंने ऐसा क्यों किया, वो किस स्थिति से गुजर रहे थे ये सबकुछ अब सुशांत के साथ ही चला गया...

पढ़ें: सुशांत सिंह राजपूत की मौत पर भावुक हुए उनके ऑन स्क्रीन बेटे, सोशल मीडिया पर लिखा- 'मैं यकीन नहीं कर पा रहा'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें