अनुष्का शर्मा
- फोटो : instagram/anushkasharma
अनुष्का ने आगे लिखा- "आप किसी और शब्द से भी मेरे पति के परफॉर्मेंस पर निशाना साध सकते थे, लेकिन आपने मेरा नाम भी घसीट लिया क्या यह सही है? यह 2020 साल चल रहा है लेकिन मेरे लिए आज भी चीजें सही नहीं हुई हैं। मुझे हमेशा क्रिकेट में घसीट दिया जाता है। मैं आपका बहुत सम्मान करती हूं। आप इस खेल के दिग्गज हैं। मैं बस आपको बताना चाहती हूं कि जब आपने मेरा नाम लिया तो मुझे कैसा लगा होगा।"