फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुनील गावस्कर विवाद में कूदीं कंगना रणौत, अनुष्का शर्मा पर निशाना साधते हुए कहा- ‘जब मुझे गालियां दी गईं, वो चुप थीं’

Sat, 26 Sep 2020 03:55 AM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कंगना रणौत, अनुष्का शर्मा - फोटो : instagram/kanganaranaut, anushkasharma
भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने विराट कोहली की परफॉर्मेंस को लेकर अनुष्का शर्मा पर भद्दा कमेंट किया था। जिसके बाद उनकी जमकर आलोचना हो रही है। अनुष्का शर्मा ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट लिखकर सुनील गावस्कर के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की। अब इस पूरे मामले में कंगना रणौत का रिएक्शन आया है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
कंगना रनौत - फोटो : Instagram: kanganaranaut
कंगना ने ट्वीट कर कहा, 'अनुष्का शर्मा तब चुप रहीं, जब मुझे धमकाया गया और %**##*%# कहा गया, लेकिन आज वैसी ही मिसॉजनी (औरतों के खिलाफ द्वेष) का उन्होंने खुद सामना किया, मैं इस बात की निंदा करती हूं कि सुनील गावस्कर ने उन्हें  इस तरह से क्रिकेट में घसीटा, लेकिन सिर्फ कुछ चीजों पर फेमिनिज्म दिखाना भी सही नहीं है।‘
 
विज्ञापन

3 of 5
कंगना रनौत-संजय राउत (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
दरअसल कंगना पर विवादित टिप्पणी शिवसेना नेता संजय राउत ने की थी। कंगना ने मुंबई की तुलना पाक अधिकृत कश्मीर से की जिसके बाद बीएमसी ने उनके ऑफिस में 'तोड़फोड़' की थी। उस दौरान कंगना लगातार शिवसेना पर हमलावर थीं। वहीं संजय राउत भी बयानबाजी करने में पीछे नहीं थे।

4 of 5
अनुष्का शर्मा - फोटो : instagram/anushkasharma
अनुष्का शर्मा ने क्या लिखा था
अनुष्का शर्मा ने लिखा-"मिस्टर गावस्कर आपका यह कमेंट अच्छा नहीं लगा। मैं आपको जवाब देना चाहती हूं। आपने मेरे पति पर कटाक्ष के साथ मेरा नाम लिया। मैं यह जानती हूं कि आप सालों से क्रिकेटर्स की निजी जिंदगी का सम्मान करते हैं। आपको नहीं लगता मैं भी इसकी हकदार हूं।"  
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अनुष्का शर्मा - फोटो : instagram/anushkasharma
अनुष्का ने आगे लिखा- "आप किसी और शब्द से भी मेरे पति के परफॉर्मेंस पर निशाना साध सकते थे, लेकिन आपने मेरा नाम भी घसीट लिया क्या यह सही है? यह 2020 साल चल रहा है लेकिन मेरे लिए आज भी चीजें सही नहीं हुई हैं। मुझे हमेशा क्रिकेट में घसीट दिया जाता है। मैं आपका बहुत सम्मान करती हूं। आप इस खेल के दिग्गज हैं। मैं बस आपको बताना चाहती हूं कि जब आपने मेरा नाम लिया तो मुझे कैसा लगा होगा।"
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें