बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' को काफी दिनों से बायकॉट का सामना करना पड़ रहा है और अब आमिर के साथ अक्षय कुमार की फिल्म 'रक्षाबंधन' के खिलाफ भी सोशल मीडिया पर लोगों ने मोर्चा खोल दिया। ट्विटर पर अक्षय कुमार की फिल्म 'रक्षाबंधन' का जमकर विरोध हो रहा है। दरअसल, 'रक्षाबंधन' की लेखिका कनिका ढिल्लों के कुछ पुराने ट्वीट अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिसे लोगों ने हिंदू विरोधी बताया है और अब इन वायरल ट्वीट्स पर बॉलीवुड की धाकड़ अभिनेत्री कंगना रणौत की प्रतिक्रिया सामने आई है।