फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋतिक रोशन पर फिर भड़कीं कंगना रनौत, बोलीं- '5 साल तक मेरे साथ काम करने के बाद कहता है...'

Sun, 03 Mar 2019 11:58 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
kangana ranaut
कंगना रनौत हाल ही में एक इवेंट में पहुंची थीं । यहां उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री, लव लाइफ, फेमिनिज्म, करण जौहर और ऋतिक रोशन के बारे में काफी कुछ बोला। इस इवेंट में कंगना ने सबसे बड़ा खुलासा ये किया किया कि वो किसी के साथ रिलेशन में हैं । हालांकि उन्होंने उस शख्स का नाम नहीं बताया । 
विज्ञापन

2 of 7
kangana ranaut
कंगना ने यहां करण जौहर और ऋतिक रोशन के बारे में भी बात की । कंगना और करण का विवाद काफी पुराना है । दोनों एक-दूसरे को अक्सर खरी-खोटी सुनाते रहते हैं। कंगना ने इस इंटरव्यू में ऋतिक रोशन और करण जौहर दोनों का जिक्र किया। कंगना ने वो दोनों कभी वहां नहीं पहुंच सकते जहां पर मैं हूं ।
विज्ञापन

3 of 7
kangana ranaut
वो कहती हैं, 'करण जौहर ने IIFA के मंच पर मेरा मजाक उड़ाया. नेपोटिज्म पर कहा । उसने मुझे जॉबलेस कहा । कहा कि मुझे उससे काम चाहिए । मैंने कहा, मेरा टैलेंट देखो और अपनी फिल्में देखो । क्या सच में । उसने मुझे लंदन में किसी प्लेटफॉर्म में जॉबलेस कहा । मुझे लगता है कुछ लोगों को च्यवनप्राश खाना चाहिए ।' 

4 of 7
kangana ranaut
वहीं कंगना ने ऋतिक को लेकर कहा, 'जिस शख्स के साथ मैं दो फिल्मों में काम कर चुकी हूं। अगर वो ऐसी बाते करें तो इसका क्या मतलब हो सकता है। यह पूरी तरह बेतुकी बात है।' बता दें कि ऋतिक ने कंगना के साथ दो फिल्मों में काम किया था । खबर थी कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं । इसके बावजूद ऋतिक ने उन्हें पहचानने से मना कर दिया था । 
विज्ञापन

5 of 7
kangana ranaut
कंगना ने ऋतिक के दावों को बेतुका बताया और कहा- ''आप कह रहे हैं कि आप इस शख्स को नहीं जानते, लेकिन उसी के साथ आपने 5 साल काम किया है। एक फिल्म को बनने में दो साल लगे थे और दूसरी फिल्म को बनने में तीन साल लगे थे। आप कैसे नहीं जानते? यह बेतुका है।''
विज्ञापन

6 of 7
Kangana Ranaut
कंगना कहती हैं, 'अगर आप मेरे लिए ऐसी परिस्थिति बनाएंगे, जहां मेरे लिए करो या मरो की स्थिति होगी तो मैं खुद को बचाने के लिए अपना बेस्ट करूंगी।' अपनी सफलता पर कंगना ने कहा, 'मैंने अपने बलबूते सफलता पाई है । मैंने अपने रूल सेट किए हैं ।'
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
kangana ranaut
'मैंने अपने करियर में ज्यादातर नए डायरेक्टर्स और प्रोड्यूसर संग काम किया है' । यहां कंगना ने अपनी जिंदगी को लेकर सबसे बड़ा खुलासा ये किया कि वो किसी के साथ रिलेशन में हैं । हालांकि कंगना ने उस शख्स के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें