तहसीन पूनावाला
- फोटो : social media
तहसीन पूनावाला ने खोला राज
दरअसल, शो में तहसीन को एलिमिनेशन से पहले किसी एक कैदी को बचाने का मौका मिला था। इस दौरान उन्होंने सायशा शिंदे को बचाया। लेकिन इसके लिए उन्हें अपने एक राज का भी खुलासा करना था, जो उन्होंने किया। तहसीन पूनावाला ने अपने राज से पर्दा उठाते हुए कहा कि वह एक महिला के साथ रात गुजार चुके हैं और महिला के साथ राज गुजराने की डिमांड उसके इंडस्ट्रियल पति ने ही की थी। तहसीन ने भी इस डिमांड को मान लिया क्योंकि उन्हें एक कॉन्ट्रैक्ट साइन करना था। तहसीन पूनावाला ने कहा, 'मैं एक बड़े इंडस्ट्रियल की पत्नी के साथ रात गुजार चुका हूं क्योंकि उसके पति ने ही मुझसे ये रिक्वेस्ट की थी।'
तहसीन के इस खुलासे पर कंगना रणौत ने उनसे ये पूछा कि क्या उनकी पत्नी मोनिका वाड्रा को ये सब पता है? इस पर उन्होंने जवाब दिया कि मेरी पत्नी इस बारे में कुछ नहीं जानती थी। जब ये बात हुई तब मेरी शादी नहीं हुई थी। लेकिन जब मैं अपनी पत्नी से मिला और हमारा रिश्ता शुरू किया, तो मैंने उन्हें ये सब बता दिया था।