फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पलटवार: एफआईआर दर्ज होने पर कंगना ने शेयर की वाइन पीते हुए बोल्ड तस्वीर, लिखा- गिरफ्तारी का इंतजार कर रही हूं

Wed, 24 Nov 2021 12:39 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Kangana Ranaut - फोटो : Instagram
मोदी सरकार के कृषि कानूनों को वापस लेने के एलान के बाद कंगना ने किसान आंदोलन की तुलना खालिस्तानी आंदोलन से की थी। जिसके बाद देश के अलग अलग इलाकों में उनके खिलाफ कई एफआईआर दर्ज की गई है। बीते रोज ही सिख समुदाय (Sikh Community) के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने के मामले में कंगना के खिलाफ महाराष्ट्र पुलिस ने FIR दर्ज की है। अब बुधवार को कंगना ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर जानकारी दी है कि उनके खिलाफ आज भी एक एफआईआर दर्ज हुई है। हालांकि कंगना को इससे जरा भी फर्क नहीं पड़ता है।
विज्ञापन

2 of 5
कंगना रनौत - फोटो : instagram/kanganaranaut
कंगना ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर अपनी एक बोल्ड तस्वीर साझा की है, जिसमें वह अपने हाथ में वाइन का ग्लास लिए हुए दिखाई दे रही हैं। इसके सात कंगना ने लिखा है, एक और दिन, एक और एफआईआर... अगर वे मुझे गिरफ्तार करने आते हैं... मेरा मूड फिलहाल घर पर कुछ ऐसा ही है। फोटो में कंगना चिल करती हुई दिखाई दे रही हैं।

विज्ञापन

3 of 5
कंगना रणौत - फोटो : Instagram
क्या कहा था कंगना ने
कंगना रणौत ने किसान मुद्दे को लेकर अपने फेसबुक अकाउंट से एक विवादित पोस्ट में लिखा था 'खालिस्तानी आतंकवादी आज भले ही सरकार का हाथ मरोड़ रही हो, लेकिन उस महिला (इंदिरा गांधी) को नहीं भूलना चाहिए, जिसने अपनी जूती के नीचे इन्हें कुचल दिया था, लेकिन अपनी जान की कीमत पर उन्हें मच्छरों की तरह कुचल दिया, मगर देश के टुकड़े नहीं होने दिए, उनकी मृत्यु के दशक के बाद भी, आज भी उसके नाम से कांपते हैं ये, इनको वैसा ही गुरु चाहिए।


 

4 of 5
कंगना रणौत - फोटो : instagram/kanganaranaut
एक दिन पहले कंगना के खिलाफ भोईवाडा पुलिस स्टेशन दादर में एक शिकायत दर्ज की गई थी। जिसमें IPC के सेक्शन 153, 153A,153B, 504, 505, 505(2) और IT एक्ट 2000 की धारा 79 के तहत मामला दर्ज किया गया। सिखों को लेकर दिए बयान के बाद दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (DSGMC) ने कंगना के खिलाफ देशद्रोह और अपमानजनक टिप्पणी करने के लिए पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कंगना रणौत - फोटो : Instagram
नाखुश हैं कंगना
तीनों कृषि कानून वापस लेने के सरकार के फैसले से कंगना निराश हैं। कंगना ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी साझा करते हुए लिखा था, 'दुखद, शर्मनाक और सरासर गलत... अगर संसद में बैठी सरकार के बजाय गलियों में बैठे लोग कानून बनाना शुरू कर दें तो यह भी एक जिहादी देश है... उन सभी को बधाई जो ऐसा चाहते हैं।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें