कंगना रनौत
- फोटो : social media
अपनी अगली स्टोरी में कंगना ने कहा, ‘उसने अपनी शादी में वही साड़ी पहनी थी, जो मैंने पहले अपने भाई की शादी के रिसेप्शन में पहनी थी। यह बातें काफी अजीब है, लेकिन मेरे एक बहुत अच्छे फिल्म कॉस्ट्यूम डिजाइनर फ्रेंड, जिन्हें मैं काफी साल से जानती हूं, वह उस कपल के साथ काम कर रहा है। मेरे अपने फाइनेंसर्स और बिजनेस पार्टनर्स लास्ट मोमेंट पर बिना किसी कारण के डील करने से मना कर देते हैं। मुझे ऐसा लगता है कि वह लोग मुझे मानसिक तनाव देना चाहते हैं। वह दोनों एक ही बिल्डिंग में अलग-अलग रहते हैं। मेरा सुझाव है कि उसे इस अरेंजमेंट के लिए मना कर देना चाहिए और उस पर नजर रखनी चाहिए। अगर वह खुद परेशानी में पड़ते हैं तो अपने साथ बच्चे को भी परेशानी में डालेंगे। मेरा सुझाव है कि उन्हें अपने जीवन की जिम्मेदारी लेनी चाहिए और यह कंफर्म करना चाहिए कि वह कुछ भी गलत नहीं कर रहे हैं।आपको बहुत प्यार डियर गर्ल और आपकी न्यूबॉर्न बेबी को भी।’