फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंगना रनौत ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, करण जौहर सहित इन कलाकारों को बताया 'वायरस'

Mon, 24 Aug 2020 04:09 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कंगना रनौत और करण जौहर - फोटो : Social Media
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत बेबाकी से अपनी राय देने की वजह से चर्चा में रहती हैं। वह हमेशा से बॉलीवुड में नेपोटिज्म का मुद्दा उठाती रही हैं। वहीं अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से कंगना रनौत लगातार सोशल मीडिया पर अधिक सक्रिय हो गई हैं। अब कंगना ने सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल करने वालों को एकदम अलग अंदाज में जवाब दिया है। 
विज्ञापन

2 of 5
कंगना रनौत और करण जौहर - फोटो : Social Media
दरअसल सोशल मीडिया पर #Boycott_Kangana ट्रेंड कर रहा है। इस तरह के ट्रेंड चलाने वालों को कंगना रनौत ने आड़े हाथ लिया है और गुस्सा जाहिर किया है। उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर एक मीम साझा किया है। इस मीम में निर्माता-निर्देशक करण जौहर और अभिनेता रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और वरुण धवन को वायरस बताया गया है और कंगना को सेनिटाइजर।
 
विज्ञापन

3 of 5
कंगना रनौत - फोटो : सोशल मीडिया
इस मीम को साझा करते हुए कंगना ने #Boycott_Kangana ट्रेंड चलाने वालों के लिए लिखा, 'चूहों वापस बिल में चले जाओ वरना गब्बर आ जाएगा। फिल्मी स्टाइल में हूल देनी है तो ऐसे देते हैं। ट्रेंड से मुझे डर नहीं लगता। जाओ कुछ और ट्राई करो।' वहीं इससे पहले कंगना रनौत ने अपने एक और ट्वीट में लिखा, 'बॉयकॉट कंगना ट्रेंड करना शानदार है। चूहे बिलों से बाहर आ रहे हैं। चलो थोड़ा हाथ-पैर तो माफिया भी मारेंगे।'
 

4 of 5
कंगना रनौत - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सोशल मीडिया पर कंगना रनौत के यह दोनों ट्वीट तेजी से वायरल हो रहे हैं। उनके फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कंगना रनौत सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। हाल ही में उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत के मामले को लेकर मानसिक स्वास्थ्य के बारे में भी बात की थी। जिसको को लेकर एक सोशल मीडिया यूजर ने कंगना पर तंज कसा। हालांकि कंगना ने भी उस यूजर को मुंहतोड़ जवाब देकर बोलती बंद कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कंगना रनौत - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल ट्विटर पर एक यूजर ने कंगना रनौत को टैग करते हुए लिखा, 'साइकेट्रिस्ट के पास जाने को साइकोलॉजी में प्राइवेट ट्यूशन के तौर पर नहीं गिना जा सकता। आपको तो हर चीज और हर किसी के बारे में सब कुछ पता है।' इस सोशल मीडिया यूजर को कंगना रनौत ने भी करारा जवाब दिया। अभिनेत्री ने अपने जवाब में लिखा, 'मैंने न्यूयॉर्क में स्क्रीन राइटिंग का कोर्स किया है, जिसमें ह्यूमन साइकोलॉजी का छह महीने का कोर्स भी शामिल था। मैंने इस कोर्स को 2 साल के लिए बढ़वा लिया था। मुझे भले ही सब कुछ ना पता हो पर बहुत कुछ जानती हूं, क्या इस बात से कोई तकलीफ है?'
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें