कंगना रणौत
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, कंगना रणौत ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर अपना एक वीडियो शेयर किया है। कंगना का ये वीडियो साल 2006 और 2007 के आसपास का है। इस वीडियो में कंगना कहती हुई सुनाई दे रही हैं कि मैं किसी से नहीं डरती हैं। इस वीडियो के साथ कंगना ने लिखा है, ‘ये वीडियो क्लिप उसी साल की है जब मेरी पहली फिल्म रिलीज हुई थी। साल 2006-07... सवाल ये था कि आप किसी से डरती हैं?’ इसके आगे कंगना ने लिखा, ‘मैं पैदायशी ही बागी हूं।’