फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंगना रणौत ने फेमिनिज्म पर बात करते हुए पुराना वीडियो किया शेयर, बोलीं- मैं बीस साल की उम्र से ही...

Mon, 22 Feb 2021 07:23 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कंगना रणौत - फोटो : Social media
अभिनेत्री कंगना रणौत आएदिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। कभी किसी बयान को लेकर वह चर्चा में आ जाती हैं, तो कभी अपने किसी ट्वीट को लेकर सुर्खियों में छा जाती हैं। कंगना लगभग हर मुद्दे पर बेबाकी से अपनी बात रखती हैं। फिर चाहे वो बॉलीवुड में नेपोटिज्म को लेकर हो या कोई फिर कोई राजनीति से जुड़ा मुद्दा हो। लेकिन अब कंगना ने अपना एक पुराना वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह पुराने टीवी शो सत्यमेव जयते के सेट पर फेमिनिज्म पर खुलकर बात करती हुई नजर आ रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने इस वीडियो को शेयर करते हुए मजेदार कैप्शन भी लिखा है।

 
विज्ञापन

2 of 5
कंगना रनौत - फोटो : Social Media
एक्ट्रेस के द्वारा शेयर किए गए वीडियो में आमिर खान कंगना से सवाल पूछते नजर आ रहे हैं और उनके साथ एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और परिणीति चोपड़ा बैठी हुई हैं। वीडियो में कंगना कहती हैं, 'बॉलीवुड में लड़कियों के लिए गलत शब्द का प्रयोग किया जाता है। आइटम डांस के दौरान उनका दुपट्टा खींचा जाता है। कभी उन्हें 'तंदूरी चिकन' बोला जाता है। ये भी बेहद शर्मनाक बात है।' इसके साथ ही वीडियो में दीपिका कंगना की बातों पर सहमति जता रही हैं। तो वहीं कंगना ने वीडियो शेयर करते हुए इसके कैप्शन में लिखा, 'मैं बीस साल की उम्र में बॉलीवुड को फेमिनिज्म सीखा रही हूं। तुम जिस स्कूल में पढ़ते हो मैं वहां की प्रिंसिपल रह चुकी हूं।'
 
विज्ञापन

3 of 5
कंगना - फोटो : social media
हाल ही में कंगना रणौत और कांग्रेस विधायक सुखदेव पांसे के बीच भी विवाद हो चुका है। सुखदेव पांसे के बयान पर कंगना ने पलटवार करते हुए उन्हें 'बेवकूफ' बताया। कंगना ने अपने ट्विटर पर लिखा- 'ये जो कोई भी मूर्ख है, नहीं जानता है कि मैं दीपिका, कटरीना या आलिया भट्ट नहीं हूं। मैं अकेली हूं जिसने आइटम नंबर करने से मना कर दिया था। मैंने बड़े हीरो (खान/कुमार) के साथ फिल्म को मना कर दिया था, जिसकी वजह से पूरा बॉलीवुडिया गैंग मर्द-औरतें मेरे खिलाफ हो गए हैं। मैं एक राजपूत महिला हूं मैं कमर नहीं हिलाती हूं, हड्डियां तोड़ती हूं।'

4 of 5
कंगना रणौत
बता दें कि कांग्रेस विधायक सुखदेव पांसे ने कंगना रणौत को लेकर कहा था कि 'एक ‘नाचने गाने वाली’ महिला हमारे किसानों के स्वाभिमान को ठेस पहुंचाए और इसका विरोध करने के लिए अगर कांग्रेस कार्यकर्ता खड़े होते हैं तो पुलिस उन पर लाठीचार्ज करती है। लोकतंत्र में विरोध करना सबका हक होता है, लेकिन केवल एक महिला के चक्कर में पुलिस ने हमारे कार्यकर्ताओं पर बहुत ज्यादा लाठीचार्ज किया है और उन पर झूठे केस लगाए हैं इसलिए हम इसका विरोध करते हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कंगना रणौत
कंगना रणौत के वर्क फ्रंट की बात करें तो अभिनेत्री की इस साल फिल्म 'थलाईवी' में रिलीज होने वाली है। जिसमें वह तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जे. जयललिता का रोल निभा रहीं हैं। इसके अलावा उन्होंने अपनी एक्शन फिल्म 'धाकड़' और 'तेजस' की भी शूटिंग शुरू कर दी है। तो वहीं अभिनेत्री ने 'वॉरियर क्वीन ऑफ कश्मीर' के नाम से मशहूर दिद्दा पर मणिकर्णिका रिटर्न्स: द लीजेंड ऑफ दिद्दा' और 'अपराजिता अयोध्या' नामक फिल्में भी बनाने का भी ऐलान किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें