कंगना रणौत बॉलीवुड की एक ऐसी अभिनेत्री हैं जिनका नाता विवादों से जुड़ गया है। वह अक्सर किसी न किसी विवाद के चलते चर्चा में बनी रहती हैं। साथ ही एक्ट्रेस हर दिन किसी न किसी को लेकर ट्विटर पर भी छाई रहती हैं। वहीं, हाल ही में कंगना ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक ट्वीट साझा किया है, जिसमें उन्होंने लिबरल और इंटेलेक्चुअल्स को लेकर बात की है। उन्होंने इनपर निशाना साधते हुए आलसी जनरेशन बताया है।