फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थलाइवीः ट्रेलर रिलीज से पहले कंगना रणौत ने साझा कीं नई तस्वीरें, दर्शकों को याद आईं 'अम्मा'

Mon, 22 Mar 2021 12:33 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कंगना रणौत - फोटो : Instagram
बॉलीवुड की क्वीन कंगना रणौत अपनी आने वाली फिल्म 'थलाइवी' को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। उनकी फिल्म थलाइवी के ट्रेलर लॉन्च की डेट सामने आ गई है। कंगना रणौत की इस खास फिल्म का ट्रेलर उनके जन्मदिन यानी 23 मार्च को रिलीज होगा। कंगना अपने फिल्म के ट्रेलर लॉन्च को लेकर काफी उत्साहित हैं। इसी बीच उन्होंने अपनी फिल्म की कुछ खास तस्वीरें साझा की हैं।
विज्ञापन

2 of 5
कंगना रणौत - फोटो : Instagram
कंगना की जो तस्वीरें सामने आई हैं उनमें उनका वजन काफी ज्यादा बढ़ा हुआ लग रहा है। साथ ही वो 90 के दशक के कपड़ों में भी नजर आ रही हैं। तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता पर बन रही इस फिल्म में कंगना उनका ही किरदार निभाती नजर आएंगी। इन तस्वीरों में वो काफी हद तक दिवंगत मुख्यमंत्री जयललिता जैसी नजर आ रही हैं।
विज्ञापन

3 of 5
कंगना रणौत - फोटो : Instagram
इन तस्वीरों को साझा करते हुए कंगना ने कैप्शन में लिखा, 'थलाइवी का ट्रेलर लॉन्च होने में बस एक दिन बाकी है। इस बायोपिक की शूटिंग के लिए 20 किलो वजन बढ़ाना और फिर कुछ ही महीनों के अंतराल पर इसे कम करना सिर्फ ये ही एक चुनौती नहीं थी। कुछ घंटों के इंतजार के बाद जया हमेशा के लिए आपकी है'।



 

4 of 5
कंगना रणौत - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
इससे पहले कंगना ने थलाइवी से जुड़ा एक वीडिया साझा किया था। उन्होंने कैप्शन में लिखा था, 'स्क्रीन पर जयललिता और एमजीआर की मैजिकल जोड़ी थी। थलाइवी में जानिए इनकी कहानी'। दर्शकों को ये वीडियो काफी पसंद आया था। वहीं अब कंगना की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हो रही हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कंगना रणौत - फोटो : twitter.com/KanganaTeam
बता दें कि ये फिल्म 23 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। निर्माताओं ने ये घोषणा अभिनेत्री से राजनेता बनी जयललिता की 73वीं जयंती के मौके पर की थी। इस फिल्म में जयललिलता के जीवन के बारे में दिखाया जाएगा। फिल्म में कंगना के अलावा अरविंद स्वामी, प्रकाश राज, मधु और भाग्यश्री अहम किरदार निभाते नजर आएंगे।    
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें