कंगना रनौत बॉलीवुड की 'क्वीन' के नाम से मशहूर हैं, वो बेहद खूबसूरत भी हैं। कंगना की बहन हैं रंगोली, जो कभी कंगना से कहीं ज्यादा खूबसूरत हुआ करती थीं। 23 साल की उम्र में उन पर तेजाब से हमला होने के बाद उनकी जिंदगी और सपने एकदम से बिखरे। रंगोली और कंगना ने उस हादसे के बारे में जो बातें बताईं हैं, वो किसी की भी आंखों में आंसू ले आएं।
विज्ञापन
23 साल की उम्र में तेजाब हमले की शिकार हुईं कंगना की बहन रंगोली
2 of 11
कंगना रनौत
रंगोली कंगना रनौत की बड़ी बहन हैं। रंगोली को एक सिरफिरे की सनक का 23 साल की उम्र में शिकार हुईं। रंगोली बताती हैं कि तेजाब हमले का शिकार हुई तो उनकी सांस लेने की नली बुरी तरह से जख्मी हो गई। उनकी एक आंख की रोशनी 90 फीसदी तक चली गई।
विज्ञापन
23 साल की उम्र में तेजाब हमले की शिकार हुईं कंगना की बहन रंगोली
3 of 11
कंगना रनौत
रंगोली कहती हैं कि उनको बहुत बेहतर इलाज मिला। इस वजह से वो उस हादसे से शायद बच भी गईं। रंगोली बताती है कि उनकी एक ब्रेस्ट बिल्कुल खराब हो गई। रंगोली बताती है कि उन्हें 57 बार सर्जरी से गुजरना पड़ा। रंगोली कहती हैं, सबसे मुश्किल था इस हादसे के बाद आईने का सामना करना।
23 साल की उम्र में तेजाब हमले की शिकार हुईं कंगना की बहन रंगोली
4 of 11
रंगोली
रंगोली के मुताबिक, जिस्मानी तौर पर तो उनको दर्द का सामना करना पड़ा ही लेकिन दिमागी दबाव उन्हें तोड़ रहा था। वो कहती हैं कि इस बात से ही वो सिहर जातीं कि अब आईने के सामने कैसे जाएंगी।
विज्ञापन
23 साल की उम्र में तेजाब हमले की शिकार हुईं कंगना की बहन रंगोली
5 of 11
कंगना रनौत
रंगाली कहती हैं कि उनकी जांघ से मांस काटकर गले और चेहरे पर लगाया गया। साथ ही उनके मां-पापा सबसे ज्यादा दुखी थे। मां-पापा की उस वक्त की हालत को बताकर रंगोली भावुक हो उठती हैं।
विज्ञापन
23 साल की उम्र में तेजाब हमले की शिकार हुईं कंगना की बहन रंगोली
6 of 11
कंगना रनौत
रंगोली के तेजाब से जले चेहरे को देखकर उनके मां और पाप होश खो बैठते थे। रंगोली का मंगेतर उसे छोड़ के भाग गया। रंगोली तो खुद अपनी तेजाब हमले से पहले की जिंदगी पर कुछ नहीं कहतीं लेकिन कंगना डबडबाई आंखो से उस हमले से पहले की अपनी बहन रंगोली को याद करती हैं।
विज्ञापन
23 साल की उम्र में तेजाब हमले की शिकार हुईं कंगना की बहन रंगोली
7 of 11
कंगना रनौत
कंगना कहती हैं कि वो और रंगोली साथ में स्कूल में थे। इसी जमाने में फिल्म 'ताल' रिलीज हुई। हर कोई रंगोली को ऐश्वर्या राय कहता। कंगना कहती हैं कि सब उसकी ही तारीफ करते तो उन्हें बुरा लगता।
23 साल की उम्र में तेजाब हमले की शिकार हुईं कंगना की बहन रंगोली
8 of 11
कंगना रनौत
- फोटो : gettyimages
कंगना कहती हैं कि रंगोली उनके मुकाबले बहुत खूबसूरत थीं। सब रंगोली की ही तारीफ करते। कंगना जानती थीं कि वो रंगोली की तरह खूबसूतर नहीं इसलिए ही सब उसकी तारीफ नहीं करते हैं। अचानक सब बिखर गया जब रंगोली पर तेजाब से हमला हुआ।
23 साल की उम्र में तेजाब हमले की शिकार हुईं कंगना की बहन रंगोली
9 of 11
कंगना रनौत
- फोटो : gettyimages
तेजाब हमले के बाद रंगोली धीरे-धीरे इस हादसे से बाहर आईं। कंगना ने बताया कि वो कई बार रंगोली से उसकी जिंदगी के लिए संघर्ष पर फिल्म बनाने के लिए इससे इजाजत मांग चुकी हूं, लेकिन उसका जवाब दिल तोड़ने वाला ही होता है।
23 साल की उम्र में तेजाब हमले की शिकार हुईं कंगना की बहन रंगोली
10 of 11
कंगना रनौत
- फोटो : gettyimages
कंगना रंगोली की जिंदगी पर फिल्म बनाना चाहती हैं, वो कहती हैं कि मैं जब भी रंगोली से उसकी जिंदगी को पर्दे पर उतारने की बात कहती हूं वो कहती है कि ये सुपरफ्लॉप फिल्म होगी।