फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंगना रनौत के आलीशान घर की तस्वीरें आईं सामने, 30 करोड़ के इस महल को देख आंखें चौंधिया जाएंगी

Thu, 03 May 2018 11:24 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
कंगना रनौत
इन दिनों कंगना रनौत अपनी अपकमिंग फिल्म 'मणिकर्णिका' की शूटिंग कर रही हैं । फिल्म के सेट से अक्सर कंगना की तस्वीरें वायरल होती हैं । कुछ दिन पहले कंंगना ने अपने होम टाउन मनाली में 30 करोड़ रुपए का घर बनाया था । अब इस आलीशान घर की तस्वीरें सामने आई हैं । 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
कंगना रनौत
इस 8 बेडरूम वाले घर में कंगना का कमरा बेहद खास है । कंगना के पूरे घर में हिमाचली लुक देखने को मिलता है । कंगना के घर का इंटीरियर डिजाइन ऋचा बहल ने किया है । कंगना के नए घर की फोटोज आर्किटेक्चुअल डाइजेस्ट इंडिया मैगजीन के मई संस्करण के लिए क्लिक की गई हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
कंगना रनौत
इस लग्जरी घर को बनवाने के लिए कंगना ने पहले 10 करोड़ रुपए की जमीन खरीदी थी । घर को बनवाने की लागत 20 करोड़ रुपए आई है । 8 बेडरूम के अलावा इस घर में डाइनिंग रूम, फायर प्लेस, जिम, योगा रूम भी हैं।
 

4 of 6
कंगना रनौत
दीवारों पर मुंबई से खरीदा गया कस्टमाइज पीस लगाया है और बेड को राफ लॉरेन के होम कलेक्शन से लिया गया है। एंट्रेस पर एंटीक आइटम्स लटकाए गए हैं और मेहमानों के बेडरूम को ऑरेंज लेन से डिजाइन किया गया है।
 
विज्ञापन

5 of 6
कंगना रनौत
बता दें कि कंगना के पिता अमरदीप रनौत एक बिजनेसमैन हैं और उनकी मां आशा रनौत स्कूल टीचर हैं । उनकी बड़ी बहन रंगोली कुछ समय पहले ही मां बनी हैं । रंगोली कंगना की मैनेजर भी हैं । रंगोली एसिड अटैक जैसे दर्दनाक हादसे से गुजर चुकी हैं ।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कंगना रनौत
कंगना रंगोली की लाइफ पर बायोपिक बनाना चाहती हैं । कंगना का एक छोटा भाई अक्षत रनौत भी है। बता दें कि कंगना फिल्म 'मणिकर्णिका' के अलावा 'मेंटल है क्या' में भी नजर आएंगी । कंगना की पिछली फिल्म 'सिमरन' थी जो बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं कर पाई थी ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें