फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपोटिज्म- मूवी माफिया से भी ज्यादा इस बात से परेशान रहती हैं कंगना रणौत, ट्वीट कर किया खुलासा

Mon, 18 Jan 2021 06:31 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कंगना रणौत - फोटो : फाइल
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। समसामयिक मुद्दों पर वह अपनी राय बड़ी बेबाकी से रखती हैं। उनके निशाने पर खासकर बॉलीवुड सितारे रहते हैं। लेकिन इस बार कंगना ने एक ऐसी चीज के बारे में बात की जो उन्हें सबसे ज्यादा परेशान करती है। 
विज्ञापन

2 of 5
कंगना रणौत - फोटो : फाइल
कंगना रणौत ने बताया है कि एक्टर होने के नाते परिवारवाद और मूवी माफिया से भी ज्यादा उन्हें एक चीज परेशान करती है। कंगना ने ट्वीट कर लिखा है, 'नेपोटिज्म और मूवी माफिया के अलावा एक अभिनेत्री होने के नाते जो सबसे भयानक चीज है, वो नाइट शिफ्ट होती है। जब सूरज उग रहा होता है तब आप सोते हैं, आपकी बॉडी क्लॉक और फूड साइकल बिगड़ जाती है।'

 
विज्ञापन

3 of 5
कंगना रणौत - फोटो : Twitter: @kanganateam
कंगना ने आगे बताया कि किस तरह से उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। अपने ट्वीट में उन्होंने आगे लिखा है, 'पहली कुछ रातों में मुझे भूख नहीं लगती और खुद को भटका हुआ महसूस करती हूं। मेरे शरीर को इसकी आदत पड़ने का इंतजार कर रही हूं, ट्विटर पर क्या नया चल रहा है?'

4 of 5
कंगना रनौत की 'धाकड़' का पोस्टर - फोटो : Social media
बता दें कि कंगना रणौत इस समय अपनी आने वाली फिल्म 'धाकड़' की शूटिंग में व्यस्त हैं। सोमवार को उनकी फिल्म का पोस्टर रिलीज किया गया। इसमें कंगना खतरनाक स्टंट करती हुई नजर आएंगी। हालांकि इस स्टंट वह खुद नहीं, बल्कि उनकी बॉडी डबल अंजाम देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कंगना रणौत - फोटो : twitter.com/KanganaTeam
कुछ दिनों पहले कंगना रणौत ने अपनी एक और बायोग्राफिकल ड्रामा फिल्म 'थलाइवी' की शूटिंग खत्म की है। यह फिल्म हिंदी के अलावा तमिल और तेलुगू भाषाओं में भी रिलीज होगी। फिल्म में कंगना तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री और दिवंगत अभिनेत्री जयललिता के किरदार में नजर आएंगी। 

रिया चक्रवर्ती के समर्थन में खुलकर आईं आलिया भट्ट की मां, सोशल मीडिया पर बताया निर्दोष शिकार

 

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें