फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द शादी करने जा रहीं हैं बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत, खोला बड़ा राज

Mon, 05 Feb 2018 12:16 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
बॉलीवुड की क्वीन कंगना रानौत ने 2017 में ऐलान किया था कि अगर उनकी फिल्म 'सिमरन' बॉक्सऑफिस पर अच्छा काम करेगी तो वे इसी साल ही शादी कर लेंगी। लेकिन न तो फिल्म चली और न ही कंगना ने शादी की। 
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
एक बार  फिर कंगना ने अपनी शादी की बातों को हवा दी है। मीडिया से बात करते हुए कंगना ने कहा कि वह जल्द ही शादी करने जा रहीं हैं। 
 
विज्ञापन

3 of 6
पिछले साल कंगना ने यह कह कर सबको चौंका दिया था कि वे 2017 में शादी कर लेंगी। कंगना ने कहा था "मैं इसी साल शादी करना चाहती हूं और सबकुछ सही रहा तो  यह जरूर होगा।" 
 

4 of 6
ka
उन्होंने कहा कि जब आप यंग होते हैं तो आपके जीवन में अलग प्राथमिकताएं होती हैं। शादी एक बोझ जैसी लगती है। लेकिन एक समय के बाद आपके करीबी लोग भी अपनी लाइफ में बिजी हो जाते हैं। और आप भी फिर शादी के बारें में सोचने लगते हैं। 
 
विज्ञापन

5 of 6
हाल ही में लैक्मे फैशन वीक में कंगना रनौत डिजाइनर श्यामल-भूमिका के लिए शो-स्टॉपर रहीं। इसी के बाद जब उनसे शादी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने फिर कहा-"बहुत जल्द, आप मुझे अगले साल फरवरी तक की डेडलाइन दीजिए"
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अब इससे तो यही माना जाना चाहिए कि बॉलीवुड की क्वीन कंगना जिन्हें शादी में पहले कभी दिलचस्पी नहीं थी, अब जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। काम की बात की जाए तो कंगना फिलहाल मणिकर्णिका पर काम कर रहीं हैं। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें