लगता है समय कंगना रनौत के पक्ष में नहीं चल रहा। एक तो उनके और रितिक रोशन के बीच पहले से ही झगड़ा चल रहा है ऊपर से अब उनके हाथ से अच्छी फिल्मों के ऑफर भी निकल रहे हैं।
विज्ञापन
इरफान के साथ फिल्म नहीं कर पाएंगी कंगना
2 of 6
- फोटो : getty images
हाल ही में अपना तीसरा नेशनल अवार्ड जीतने वाली कंगना रनौत बेहतरीन ऐक्टर इरफान खान के साथ फिल्म डिवाइन लवर्स में आने वाली थीं। इस फिल्म को निर्देशक साई कबीर बना रहे थे जिनके साथ वे पहले भी फिल्म रिवॉल्वर रानी में काम कर चुकी हैं। लेकिन अब कंगना इस फिल्म से बाहर हैं।
विज्ञापन
इरफान के साथ फिल्म नहीं कर पाएंगी कंगना
3 of 6
- फोटो : getty images
खबर है कि कंगना की जगह सलमान खान की पुरानी हीरोइन जरीन खान को लिया गया है। आखिरी बार हेट स्टोरी 3 में देखी गईं जरीन अब इरफान की हीरोइन बनने को पूरी तरह तैयार हैं। कंगना की जगह जरीन को लेने पर निर्देशक ने बड़ी बात कही।
इरफान के साथ फिल्म नहीं कर पाएंगी कंगना
4 of 6
- फोटो : getty images
कबीर ने कहा,''वो इस रोल के लिए बिलकुल सही हैं क्योंकि हमें पठानी दिखने वाली लड़की की जरूरत थी।'' कंगना के फिल्म से अलग होने का कारण भी सामने आया है।
विज्ञापन
इरफान के साथ फिल्म नहीं कर पाएंगी कंगना
5 of 6
- फोटो : getty images
चूंकि कंगना लगातार दूसरे कामों में व्यस्त हैं इसलिए वो इस फिल्म के लिए डेट्स नहीं दे पाईं। इसी वजह से फिल्म की शूटिंग शुरू नहीं की जा सकी और आखिरकार जरीन को लिया गया।
अब जरीन दो महीनों की खास ट्रेनिंग करेंगी वो भी इरफान की निगरानी में। इस फिल्म की शूटिंग सितंबर में शुरू होगी। डिवाइन लवर्स एक रोमांचक कॉमेडी फिल्म होगी।