अपने 'बोल्ड स्टेटमेन्ट' और 'डेविल-मे-केयर' रवैये के चलते बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत का विवादों से पुराना नाता रहा है। कुछ समय से कंगना और ऋतिक रोशन के बीच टकराव चल रहा था, जिसका नतीजा तो कुछ नहीं निकला मगर कंगना को इस विवाद में कानूनी नोटिस जरूर मिल गया...
विज्ञापन
2 of 7
कंगना और ऋतिक (फाइल फोटो)
बस फिर क्या था लोगों को गर्मा-गरम 'टॉकिंग टॉपिक' मिल गया। यह मामला लोग भूले भी नहीं थे कि कंगना ने एक बार फिर पंगा मोल ले लिया, लेकिन इस बार उनके निशाने पर ऋतिक नहीं बल्कि कोई और है। जानना नहीं चाहेंगे कि अब कंगना किससे भिड़ने जा रही है।
विज्ञापन
3 of 7
आदित्य पंचोली (फाइल फोटो)
ये कोई और नहीं बल्कि कंगना के पूर्व प्रेमी आदित्य पंचोली हैं। एक टेलीविजन साक्षात्कार में बोलते हुए कंगना ने उन्हें निशाने पर लिया है। उन्होंने कहा, 'आदित्य पांचोली ने मेरे लिए एक मकान लिया लेकिन उसने कभी भी मेरे दोस्तों को वहां आने की इजाजत नहीं दी। यह एक तरह से किसी को हाउस अरेस्ट रखने जैसा है।
4 of 7
डेमो
कंगना ने बताया वह उनकी पत्नी (ज़रीना वहाब) से भी मिली। कंगना बोली उस समय मेरी फिल्म, 'गैंगस्टर' रिलीज होने वाली थी। कंगना ने कहा उस समय मैं एक नाबालिग लड़की थी। आपको जानकर हैरानी होगी कि आदित्य की बेटी कंगना से एक महज एक साल बड़ी है।
विज्ञापन
5 of 7
अपनी पत्नी के साथ आदित्य
इसके आगे कंगना बोलीं 'मुझे याद है कि उनकी पत्नी से मिलकर मैंने कहा था 'कृपया मुझे बचाओ! मैं आपकी बेटी से छोटी हूँ। मैं एक नाबालिग लड़की हूं और मैं अपने माता-पिता को इसके बारे में नहीं बता सकती। ' इसके बाद आदित्य की पत्नी ने कंगना से कहा कि अच्छा है वे घर पर नहीं है। नहीं तो उन्होंने हमेशा सबकी मदद की है। इसके बाद वह बोली मैं आपकी मदद नहीं कर सकती।
विज्ञापन
6 of 7
आदित्य पंचोली (फाइल फोटो)
इसी आरोप के चलते आदित्य पंचोली ने कंगना के खिलाफ आपराधिक मानहानि का केस डालने का फैसला किया है। आदित्य के वकील के अनुसार कंगना पर आपराधिक मानहानि का केस डालते हुए उन्होंने कंगना को कानूनी नोटिस भेजा है।
एक प्रमुख पोर्टल की खबर की पुष्टि करते हुए आदित्य की पत्नी ज़रीना ने कहा, "हां, हमने कंगना को कानूनी नोटिस भेजा है। अभी हम इसके बारे में बात नहीं कर सकते क्योंकि हमारे वकीलों ने कहा है कि इस पर विस्तार से कुछ भी कहने से बचें। मुझे एक सप्ताह का वक्त दो, मैं निश्चित रूप से आपसे कानूनी नोटिस के बारे में विस्तार से बात करूंगी।'