फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए क्यों नसीरुद्दीन शाह पर कंगना रनौत ने कसा तंज, कहा- 'इतने महान कलाकार की गालियां भी भगवान के प्रसाद जैसी हैं'

Tue, 18 Aug 2020 07:22 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कंगना रनौत, नसीरुद्दीन शाह - फोटो : सोशल मीडिया
कंगना रनौत बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों में से एक हैं जो नेपोटिज्म, बॉलीवुड माफिया और इनसाइडर-आउटसाइडर को लेकर हमेशा बेबाकी से अपनी राय रखती हैं। वह कई मौकों पर इन सभी मुद्दों पर अपनी राय दे चुकी हैं, लेकिन उन्होंने अब बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार अभिनेता नसीरुद्दीन शाह पर तंज कसा है, जिसको लेकर वो एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं।
विज्ञापन

2 of 5
नसीरुद्दीन शाह - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल नसीरुद्दीन शाह ने हाल ही में एक इंटरव्यू दिया था। इस दौरान उन्होंने अपने फिल्मी सफर के अलावा बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में नेपोटिज्म पर बात की। अपनी राय रखते हुए नसीरुद्दीन शाह ने कहा कि बॉलीवुड में मूवी माफिया जैसा कुछ नहीं है। यह सब कुछ गिने चुने आधे पढ़े लिखे दिमागों की काल्पनिक कहानियां हैं। कंगना रनौत ने नसीरुद्दीन शाह की इस बात को लेकर सोशल मीडिया पर तंज कसा है। 
विज्ञापन

3 of 5
कंगना रनौत - फोटो : सोशल मीडिया
कंगना रनौत सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। उनकी टीम के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से नसीरुद्दीन शाह पर तंज कसते हुए लिखा गया, 'नसीर जी एक महान कलाकार हैं, इतने महान कलाकार की तो गालियां भी भगवान के प्रसाद की तरह हैं। इससे अच्छा तो मैं उनकी उस बातचीत को देखना पसंद करूंगी जब पिछले साल हम दोनों ने सिनेमा और क्राफ्ट पर बात की थी। जब आपने मुझे कहा था कि आप मेरी कितनी तारीफ करते हैं'।

4 of 5
कंगना रनौत - फोटो : सोशल मीडिया
इससे पहले कंगना रनौत की टीम ने नसीरुद्दीन शाह के लिए एक और ट्वीट किया। इस ट्वीट में लिखा, 'शुक्रिया नसीर जी, आपने मेरे सारे पुरस्कार और उपलब्धियों को तौल दिया, जो कि नेपोटिज्म के स्तर पर मेरे किसी भी समकालीन प्रतिद्वंदियों के पास नहीं है। मैं इसकी आदि हो चुकी हूं, लेकिन अगर मैं प्रकाश पादुकोण या अनिल कपूर की बेटी होती तो भी क्या आप मुझे यही कहते'। 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कंगना रनौत - फोटो : सोशल मीडिया
सोशल मीडिया पर कंगना रनौत के नसीरुद्दीन शाह के लिए यह दोनों ट्वीट वायरल हो रहे हैं। अभिनेत्री के फैंस इस पर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। आपको बता दें कि कंगना रनौत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से लगातार बॉलीवुड में नेपोटिज्म के खिलाफ बोल रही हैं। इसके लिए वह कई फिल्मी सितारे और स्टारकिड्स को भी अपने निशाने पर ले चुकी हैं।

पढ़ें: सुशांत के जिम पार्टनर का दावा, शाहरुख की बेइज्जती और करण जौहर- सलमान की इस साजिश से परेशान थे दिवंगत अभिनेता
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें