फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब लव जिहाद कानून के समर्थन में उतरीं कंगना रणौत, विरोध करने वालों से पूछा ये तीखा सवाल

Wed, 09 Dec 2020 07:04 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कंगना रणौत - फोटो : instagram/kanganaranaut
बॉलीवुड की दिग्गज अदाकारा कंगना रणौत फिल्मों के अलावा सामाजिक-राजनीतिक मुद्दों पर खुलकर अपनी राय देने के लिए भी चर्चा में रहती हैं। बहुत बार उन्हें अपनी राय की वजह से लोगों की आलोचना का भी सामना करना पड़ता है लेकिन वह कभी भी इन आलोचना से नहीं डरती हैं। अब कंगना रणौत ने लव जिहाद के कानून को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। 
विज्ञापन

2 of 5
कंगना रणौत - फोटो : Twitter: @kanganateam
कंगना रणौत ने लव जिहाद पर बनने वाले कानून का समर्थन किया है। दरअसल एक सोशल मीडिया यूजर ने धर्म छिपाकर हिंदू लड़की को फंसाकर शादी करने की खबर को ट्विटर पर साझा किया। यह खबर अमर उजाला डॉट कॉम की है। इस ट्वीट के साथ उसने धर्म परिवर्तन को लेकर अपनी चिंता जारी की है। कंगना रणौत ने सोशल मीडिया यूजर के इस ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। 
विज्ञापन

3 of 5
कंगना रणौत - फोटो : twitter.com/KanganaTeam
कंगना रणौत ने ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लव जिहाद कानून का समर्थन किया और इस कानून का विरोध करने वालों से भी सवाल किया है। अभिनेत्री ने अपने ट्वीट में लिखा, 'प्रतिदिन हम ऐसे कई मामलों के बारे में सुनते हैं। मुझे समझ में नहीं आता कुछ लोगों को इस लव जिहाद कानून से समस्या क्या है। अगर यह प्रेम विवाह है और दोनों अपनी वास्तविक पहचान बताकर शादी कर रहे हैं, तो यह दोनों के लिए अच्छा है लेकिन अगर एक महिला के साथ धोखा और चीटिंग होती है तो उसके न्याय की लड़ाई कौन लड़ेगा?'
 

4 of 5
कंगना रणौत - फोटो : Twitter: @kanganateam
सोशल मीडिया पर कंगना रणौत का यह ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है। अभिनेत्री के कई फैंस उनके ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। आपको बता दें कि सामाजिक-राजनीति मुद्दों पर खुलकर बोलने वाली कंगना रणौत इन दिनों काफी आलोचना का सामना कर रही हैं। दरअसल वह इन दिनों किसानों के आंदोलन की निंदा कर रही हैं जिसके चलते कंगना रणौत की कई हस्तियां और लोग आलोचना कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कंगना रणौत - फोटो : Twitter
हाल ही में कंगना रणौत ने किसान द्वारा भारत बंद की आह्वान करने पर अपनी प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने ट्विटर पर भारत बंद को लेकर तंज कसा था। कंगना रणौत ने अपने ट्वीट में लिखा था। 'आओ भारत को बंद कर देते हैं, यूं तो तूफानों की कमी नहीं इस नाव को, मगर लाओ कुल्हाड़ी कुछ छेद भी कर देते हैं, रह रह के रोज मरती है हर उम्मीद यहां, देशभक्तों से कहो अपने लिए देश का एक टुकड़ा अब तुम भी मांग लो, आ जाओ सड़क पे और तुम भी धरना दो, चलो आज यह किस्सा ही खत्म करते हैं।'

पढ़ें: खेसारी लाल यादव के नए गाने 'तू लड़की है ऑक्सीजन नहीं' ने मचाया धमाल, अभिनेता ने दिखाया अलग अंदाज
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें