फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋतिक रोशन के बयान पर गदगद हुईं कंगना, एकता कपूर को भी कहा-शुक्रिया

Fri, 10 May 2019 12:37 PM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बॉलीवुड - फोटो : सोशल मीडिया
ऋतिक रोशन और कंगना रनौत की फिल्म की रिलीजिंग का विवाद थम गया है। अब दोनों की फिल्म अलग-अलग तारीख पर रिलीज होंगी। गौरतलब है कि ऋतिक की सुपर 30 और कंगना की मेंटल है क्या 26 जुलाई को एक साथ सिनेमाघरों में लगने वाली थी। लेकिन ऋतिक ने इस विवाद पर अपने पैर पीछे खींच एक बयान जारी किया था। अभिनेता के बयान पर अब कंगना की प्रतिक्रिया आई है। 
विज्ञापन

2 of 5
super 30
इससे पहले ऋतिक ने अपनी फिल्म सुपर 30 के निर्माताओं से अपील कर एक बयान जारी किया था कि वे फिल्म की रिलीज के लिए नई तारीख तलाश लें। उनका कहना था कि अपनी फिल्म की रिलीज को लेकर वह किसी तरह के निजी कष्ट और मानसिक हिंसा का निशाना नहीं बनना चाहते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
kangana rangoli
ऋतिक के इस बयान पर अब कंगना का रिएक्शन आया है। कंगना की बहन रंगोली के बयान के मुताबिक, कंगना इस बात से खुश हैं कि सुपर 30 के पीछे हटने के बाद अब उनकी फिल्म 26 जुलाई को अकेले ही रिलीज होगी और इसके लिए कंगना अपनी प्रोड्यूसर एकता कपूर की भी तारीफ करती हैं, जो ऐसे समय में फैसला ले सकीं, जबकि ऐसा फैसला करना उनके लिए आसान नहीं था।

4 of 5
मुंबई में एकता कपूर के साथ बड़ी घटना, बैग से निकले 60 हजार रुपये
वहीं, एकता कपूर ने भी इस बात पर जोर डाला कि फिल्म की रिलीज तारीख के बदलाव को लेकर कंगना को किसी भी तरह से दोषी ना ठहराया जाए। एकता के मुताबिक,  बतौर निर्माता उन्होंने फिल्म के हितों को ध्यान में रखकर ये फैसला लिया है। बता दें कि कंगना और राजकुमार राव की जोड़ी को लेकर बनी साइको थ्रिलर फिल्म मेंटल है क्या पहले 21 जून को रिलीज होने जा रही थी, लेकिन एकता ने अचानक इस रिलीज डेट को बढ़ाकर 26 जुलाई कर दिया जिसके बाद से एक बार फिर ऋतिक और कंगना आमने-सामने आ गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
super 30
लेकिन 26 जुलाई के लिए ऋतिक रोशन की फिल्म सुपर 30 रिलीज की घोषणा पहले ही की जा चुकी थी। इस विवाद के चलते पहले फिल्म की रिलीज तारीख 9 अगस्त बताई जा रही थी। लेकिन सुपर 30 की टीम ने इस खबर को गलत बताते हुए कहा था कि रिलीज डेट नहीं बदली जाएगी। ऐसे में ऋतिक रोशन ने अपने एक बयान में सुपर 30 की रिलीज डेट बदलने की घोषणा कर इस विवाद को यहीं खत्म कर दिया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें