फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Emergency: पंजाब में फिल्म के बैन पर छलका कंगना का दर्द, बोलीं- 'कुछ चुनिंदा लोगों ने यह आग लगाई हुई है'

Mon, 20 Jan 2025 12:54 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Ban On Emergency In Punjab: अभिनेत्री कंगना रनौत की फिल्म 'इमरजेंसी' पंजाब में बैन है। इस पर कंगना रनौत का दर्द छलका है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दिल की बात कही है।
विज्ञापन
इमरजेंसी-कंगना रनौत - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कंगना रनौत की फिल्म 'इमरजेंसी' सिनेमाघरों में लगी है, जो देश में लगे आपातकाल की घटना पर आधारित है। यह फिल्म 17 जनवरी 2025 को रिलीज हुई। फिल्म देखकर लौट रहे दर्शक कंगना की अदाकारी की जमकर तारीफ कर रहे हैं। वहीं, क्रिटिक्स ने भी फिल्म को अच्छी प्रतिक्रिया दी है। अभिनेत्री की यह फिल्म पंजाब में रिलीज नहीं हुई है। इस पर उन्होंने प्रतिक्रिया दी है।

विज्ञापन


Emergency Review: कंगना रनौत ने बनाई इंदिरा की प्रतिष्ठा बढ़ाने वाली फिल्म, अनुपम और श्रेयस का नहीं मिला साथ

कंगना रनौत - फिल्म इमरजेंसी - फोटो : सोशल मीडिया
बोलीं- दिल में कुछ दर्द है
कंगना रनौत ने आज सोमवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें उन्होंने फिल्म को मिल रहे प्यार के लिए दर्शकों का शुक्रिया अदा किया है। साथ ही पंजाब में फिल्म को रिलीज नहीं किए जाने पर दुख भी जताया है। कंगना कहती दिखी हैं, 'दोस्तों मैं जी स्टूडियो और मणिकर्णिका और फिल्म के हर सदस्य की तरफ से आपका आभार व्यक्त करती हूं। आपने इतना प्यार और इज्जत दी, उसके लिए मेरे पास शब्द ही नहीं हैं, लेकिन मेरे दिल में अभी भी कुछ दर्द है'।

यह खबर भी पढ़ें:
Govinda Son: रवीना की बेटी राशा थडानी के बाद गोविंदा के बेटे करेंगे बॉलीवुड डेब्यू, साथ नजर आएंगे बाबिल खान

फिल्म इमरजेंसी - फोटो : सोशल मीडिया
'फिल्म देखकर आप निर्णय लीजिए'
कंगना ने आगे कहा, 'पंजाब! इंडस्ट्री में ऐसा कहा जाता था कि पंजाब में मेरी फिल्में सबसे अच्छी परफॉर्म करती हैं। और आज एक दिन है जब पंजाब में मेरी फिल्म को रिलीज तक नहीं होने दिया जा रहा है। ऐसे ही कुछ हमले कनाडा और ब्रिटेन में भी किए जा रहे हैं। कुछ चुनिंदा लोगों ने यह आग लगाई हुई है। और इस आग में हम और आप जल रहे हैं। दोस्तों मेरी फिल्म मेरे विचार और मेरा देश के प्रति क्या लगाव है वो इस फिल्म से प्रदर्शित होता है। आप यह फिल्म देखकर खुद निर्णय लीजिए। क्या यह फिल्म हमें जोड़ती है या तोड़ती है? मैं बस और नहीं कहूंगी। जय हिंद धन्यवाद'।
 
विज्ञापन

कैसा है बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन
कंगना रनौत ने फिल्म 'इमरजेंसी' में पूर्व पीएम इंदिरा गांधी का किरदार अदा किया है। इस फिल्म का निर्देशन भी उन्होंने किया है। करीब 25 करोड़ रुपये बजट में बनी इस फिल्म ने पहले दिन 2.5  करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। दूसरे दिन कमाई 3.6 करोड़ रुपये रही। फिर तीसरे दिन का कारोबार 4.35 करोड़ रुपये रहा है। इस फिल्म का टोटल कलेक्शन 10.45  करोड़ रुपये हो गया है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें