कंगना का दफ्तर तोड़ने में जुटी बीएमसी
- फोटो : Twitter/Kangana Ranaut
कंगना रनौत सोशल मीडिया पर हमेशा सक्रिय रहती हैं। उन्होंने ट्विटर पर बीएमसी की कार्रवाई की आलोचना की है। साथ ही महाराष्ट्र सरकार को बाबर और पाकिस्तान बताया है। कंगना रनौत ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर बीएमसी कर्मचारियों की तस्वीरों को साझा किया है। जिसमें वह कंगना रनौत के ऑफिस में कथित अवैध निर्माण को तोड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। इन तस्वीरों को साझा करते हुए कंगना ने महाराष्ट्र सरकार की आलोचना की है।