फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैफ और दीपिका वाले बयान पर कंगना रनौत का दो टूक जवाब, बोलीं- मैंने जो भी कहा...

Fri, 24 Jan 2020 06:22 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Kangana Ranaut - फोटो : Social Media
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत अपनी बेहतरीन एक्टिंग के साथ-साथ अपनी बेबाक राय के लिए भी जानी जातीं हैं। बीते दिनों उन्होंने दीपिका पादुकोण और सैफ अली खान को लेकर बयान था। हाल ही कंगना ने कहा कि उन्होंने इस बारे में जो भी कहा था वो लाइन से बाहर नहीं था।
विज्ञापन

2 of 5
कंगना रनौत - फोटो : सोशल मीडिया
अपनी फिल्म पंगा के प्रमोशन के दौरान जब कंगना रनौत से सवाल किया गया कि आप सबसे पंगा ले लेतीं हैं? इसके जवाब में अभिनेत्री ने कहा कि उन्होंने किसी से कोई पंगा नहीं लिया। यह सही समय है जब लोगों को भावनाओं और विचारों को अभिव्यक्त करने देना चाहिए। उन्हें अपमानित नहीं किया जाना चाहिए।
विज्ञापन

3 of 5
kangana ranaut - फोटो : instagram
कंगना ने आगे कहा कि मैंने जो भी कहा था वो अपनी लिमिट और लाइन के अंदर रहते हुए कहा। इसमें अपमानजनक कुछ भी नहीं है। मुझे लगता है कि हर बार जब कोई लड़की खुद को अभिव्यक्त करती है, तो उसके आस-पास से बहुत ज्यादा रिएक्शन आते हैं। मुझे लगता है कि हमें चीजों को सरलता से लेने की आवश्यकता है। 

4 of 5
कंगना रनौत और सैफ अली खान - फोटो : सोशल मीडिया
सैफ अली खान ने क्या कहा था?
सैफ अली खान ने कहा था कि 'तानाजी : द अनसंग वॉरियर' में इतिहास के तथ्यों को लेकर छेड़छाड़ की गई जो कि खतरनाक है। इसके साथ उन्होंने कहा था मेरा मानना है कि भारत की अवधारणा अंग्रेजों ने दी और यह शायद इससे पहले नहीं थी। इस पर कंगना रनौत ने जवाब देते हुए कहा था कि सच नहीं है. भारत वर्ष नहीं था तो महाभारत क्या था, जो 5 हजार पुराना महाकाव्य लिखा गया था वो क्या था? वो क्या था जो हमारे वेदव्यास ने लिखा था? ये कुछ लोगों की अवधारणा है, पर श्री कृष्ण महाभारत में थे। भारत महान था। भारतवर्ष के सभी राजाओं ने मिलकर महायुद्ध लड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Kangana Ranaut - फोटो : Social Media
दीपिका पादुकोण की वीडियो को बताया था असंवेदनशीन
अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने टिकटॉक पर अपनी फिल्म 'छपाक' के लुक को रीक्रिएट करने का चैलेंज दिया था। इस वीडियो पर कंगना रनौत ने कहा था कि मेरी बहन रंगोली एसिड अटैक सर्वाइवर हैं और वे दीपिका के इस वीडियो से आहत हुईं हैं। कंगना ने इस वीडियो को असंवेदनशील बताते हुए कहा कि दीपिका के पास ऐसा वीडियो करने की कोई न कोई वजह जरूर रही होगी।

कंगना के बयान पर बोलीं निर्भया की मां- मैं उनके बयान से सहमत हूं, नहीं बनना चाहती किसी की तरह महान
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें